×

कांग्रेस के इस नेता ने कहा, BJP से हाथ मिला लें मुसलमान

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रोशन बेग ने एक्जिट पोल में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के अनुमान के मद्देनजर सोमवार को पार्टी छोड़ने के संकेत दिये। उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सरकार में लौटने की स्थिति में मुस्लिम समुदाय से समझौता करने का निवेदन भी किया।

Dharmendra kumar
Published on: 21 May 2019 4:45 AM GMT
कांग्रेस के इस नेता ने कहा, BJP से हाथ मिला लें मुसलमान
X

बेंगलुरू: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रोशन बेग ने एक्जिट पोल में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के अनुमान के मद्देनजर सोमवार को पार्टी छोड़ने के संकेत दिये। उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सरकार में लौटने की स्थिति में मुस्लिम समुदाय से समझौता करने का निवेदन भी किया।

बेग ने मीडिया को संबोधित करते हुए यहां कहा, ‘‘यदि राजग सरकार में लौटता है तो मैं विनम्रता से मुस्लिम भाइयों से अनुरोध करता हूं कि वे परिस्थिति से समझौता करें।’’

यह भी पढ़ें...जोको विडोडो दूसरी बार बने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति, विपक्ष को बुरी तरह हराया

यह पूछे जाने पर कि क्या इसका मतलब मुसलमानों को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से हाथ मिला लेना चाहिये, बेग ने कहा कि यदि जरूरत पड़ती है तो जरूर। कांग्रेस ने राज्य में सिर्फ एक मुसलमान को टिकट दिया है।

उन्होंने स्पष्ट किया, ‘‘यदि जरूरत पड़ती है तो मुसलमानों को जरूर हाथ मिलाना चाहिये। हमें किसी एक पार्टी का वफादार नहीं बने रहना चाहिये। कर्नाटक में मुसलमानों के साथ क्या हुआ? कांग्रेस ने सिर्फ एक टिकट दी।’’

यह भी पढ़ें...कौन पढ़ेगा हनुमान चालीसा, कौन सुंदरकांड, बड़े मंगल के दिन कैसा रहेगा 12 राशियों का हाल

यह पूछे जाने पर कि क्या वह आने वाले दिनों में कांग्रेस छोड़ने का निर्णय लेंगे, बेग ने कहा कि यदि जरूरत हुई तो जरूर।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story