×

कांग्रेस नेता ने दिया विवादास्पद बयान, ‘लड़कियां 15 साल में प्रजनन लायक हो जाती हैं’

कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि शिवराज कोई वैज्ञानिक नहीं हैं। प्रदेश में 13 साल की बच्चियों को बचा नहीं पा रहे हैं और 21 साल में शादी की वकालत कर रहे हैं।

Aditya Mishra
Published on: 14 Jan 2021 5:07 AM GMT
कांग्रेस नेता ने दिया विवादास्पद बयान, ‘लड़कियां 15 साल में प्रजनन लायक हो जाती हैं’
X
कांग्रेस नेता सज्जन सिंह ने भाजपा द्वारा प्रदेश और देश में जगहों के नाम बदलने पर सवाल उठाते कहा कि बीजेपी जगहों के नाम बदलने में नहीं, अपने अच्छे कर्मों को बढ़ाने के बारे में सोचे।

सतना: भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस के नेता और पूर्व पीडब्लूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने विवादास्पद बयान दिया है। सज्जन सिंह वर्मा ने कहा है कि जब लड़कियां 15 साल में प्रजनन लायक हो जाती हैं तो शादी की उम्र 21 साल करने की क्या जरूरत है।

बता दें कि कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लड़कियों की शादी की उम्र को लेकर दिए गये बयान के जवाब में ये बातें कही हैं।

सज्जन सिंह वर्मा के इस बयान के बाद से पार्टी की खूब किरकिरी हो रही है। बीजेपी के अलावा आम लोग कांग्रेस नेता के इस बयान से बेहद खफा हैं और जमकर आलोचना कर रहे हैं।

Sajjan Singh कांग्रेस नेता ने दिया विवादास्पद बयान, ‘लड़कियां 15 साल में प्रजनन लायक हो जाती हैं’(फोटो:सोशल मीडिया)

TMC का डर: भाजपा विरोधी मतों के बंटवारे से परेशान, कांग्रेस व लेफ्ट से की ये अपील

यहां पढ़ें कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा का पूरा बयान

कांग्रेस नेता ने प्रेस कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि शिवराज कोई वैज्ञानिक नहीं हैं। प्रदेश में 13 साल की बच्चियों को बचा नहीं पा रहे हैं और 21 साल में शादी की वकालत कर रहे हैं। पूर्व मंत्री ने कहा, ‘प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराध बढ़ता जा रहा है, जिसे रोकने में यह सरकार फेल रही है।

18 साल में लड़कियों की शादी होना सही है। क्योंकि डॉक्टर खुद बताते हैं कि लड़कियां 15 साल की उम्र में बच्चे पैदा करने लायक हो जाती हैं, इसलिए लड़कियों की शादी के लिए 18 साल की उम्र सही है’।

असम में मोदी-शाह जल्द फूंकेंगे चुनावी बिगुल, तैयारियों में भाजपा से पिछड़ी कांग्रेस

shivraj शिवराज सिंह चौहान (फोटो-सोशल मीडिया)

शिवराज सिंह चौहान ने क्या कहा था?

दरअसल बीते दिनों मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इच्छा जताई थी कि देश में लड़कियों की शादी की उम्र 18 साल से बढ़ाकर 21 साल कर देनी चाहिए। उन्होंने कहा था कि इसे बहस का विषय चाहिए और देश-प्रदेश को इस बात पर चिंतन करना चाहिए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश-स्तरीय 'सम्मान' अभियान का शुभारंभ के दौरान यह बात कही थी। इस अभियान का उद्देश्य महिला अपराध के उन्मूलन में समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना, महिलाओं और बालिकाओं के लिए सम्मानजनक एवं अनुकूल वातावरण तैयार करना है।

साथ ही आम लोगों को कानूनी प्रावधानों के प्रति इस तरह जागरूक करना है कि वो महिला सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभा सकें।

Karnataka Cabinet बवाल: पैसा दो ले जाओ मंत्रिपद, विधायक के बयान पर घमासान

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story