TRENDING TAGS :
Congress Manifesto: दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, जनता को दी 5 गारंटी
Congress Manifesto: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि गारंटी शब्द का इस्तेमाल आज सभी पार्टियां कर रही हैं। कांग्रेस ने दिल्ली के लिए अपनी 5 गारंटी बहुत पहले ही दे दी है।
Congress manifesto released for Delhi Assembly elections 2025
Congress Manifesto: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस ने बुधवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। जयराम रमेश और पवन खेड़ा समेत कांग्रेस के वरीष्ठ नेताओं ने घोषणा पत्र जारी किया। दिल्ली की जनता को उन्होंने पांच गारंटियां दी है।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि इस गारंटी का इस्तेमाल आज सभी पार्टियां कर रही हैं। पहली बार कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक चुनाव के दौरान गारंटी शब्द का इस्तेमाल किया था, हम चाहते थे कि जनता तक ये संदेश जाए कि कांग्रेस जो कहती है, वह करती है। ये गारंटी सिर्फ पार्टी की नहीं है बल्कि ये जनता का हक है। कांग्रेस ने दिल्ली के लिए अपनी 5 गारंटी बहुत पहले ही दे दी है जिन्हें पूरा किया जाएगा।
कांग्रेस द्वारा जारी घोषणापत्र की एक्स पर पोस्ट
दिल्ली के कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम दिल्ली के लोगों तक पहुंचे, उनकी समस्याएं सुनीं और फिर हमने अपना घोषणापत्र तैयार किया है। यह जनता का घोषणापत्र है और इसमें जनता की भावनाएं शामिल हैं।
- हमने अपने घोषणापत्र में दिल्ली के मुद्दों और शहर की जरूरतों को शामिल किया है
- दिल्ली के युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों, दलितों और वंचित समाज के लिए क्या होना चाहिए- वो सब इसमें शामिल है
- हमने अपने घोषणापत्र में पूर्वांचल के लोगों के लिए अलग से मुद्दे शामिल किए हैं और दिल्ली के गांवों के लिए विशेष योजनाएं रखी हैं।
शीला दीक्षित कार्यकाल का गुणगान
जयराम रमेश ने कहा कि दिल्ली में आज 'Ease of Doing Business नहीं, Ease of Breathing' महत्व रखता है। प्रदूषण और संदूषण के मामले में दिल्ली सर्वोपरि है। ये BJP और AAP सरकार की नीतियों का नतीजा हैं। इस विषय को गंभीरता से लेना चाहिए था, लेकिन उन्होंने नहीं लिया। जब शीला दीक्षित जी दिल्ली की मुख्यमंत्री थी, तब यमुना एक्शन प्लान की शुरुआत हुई थी। पहली बार किसी महानगर में 7,000 CNG बस शुरू की गईं थीं। यमुना एक्शन प्लान, CNG बस और दिल्ली मेट्रो के जरिए यहां तेजी से प्रगति हुई।