×

कांग्रेस विधायक तनवीर सैत पर जानलेवा हमला, हमलावर गिरफ्तार,पुलिस कर रही जांच

कर्नाटक में कांग्रेस के विधायक तनवीर सैत पर एक व्यक्ति द्वारा चाकू से हमला कर दिया। ये हमला तब हुआ जब वे एक शादी में शामिल होने के लिए गए थे। रात 11.45 बजे अचानक एक शख्‍स ने उन पर हमला कर दिया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

suman
Published on: 18 Nov 2019 6:15 AM GMT
कांग्रेस विधायक तनवीर सैत पर जानलेवा हमला, हमलावर गिरफ्तार,पुलिस कर रही जांच
X

जयपुर: कर्नाटक में कांग्रेस के विधायक तनवीर सैत पर एक व्यक्ति द्वारा चाकू से हमला कर दिया। ये हमला तब हुआ जब वे एक शादी में शामिल होने के लिए गए थे। रात 11.45 बजे अचानक एक शख्‍स ने उन पर हमला कर दिया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। हमले के तुरंत बाद उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

तनवीर सैत नरसिम्हाराजा सीट से विधायक हैं। हमला करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। अभी यह पता नहीं चल सका है कि आरोपी ने विधायक पर क्यों हमला किया।

यह पढ़ें..शिवसेना-बीजेपी ने अलग चुनाव लड़ा था, उन्हें अपना रास्ता तय करना है: शरद पवार

मैसूरु के पुलिस का कहना है कि विधायक तनवीर को गर्दन के पास चोट लगी है और उनका एक स्थानीय अस्पताल में ऑपरेशन किया गया। डॉक्टरों का कहना है कि विधायक को गंभीर चोटें आई हैं। हमले के बाद मौके पर मौजूद विधायक सेत के समर्थकों ने युवक की जमकर पिटाई की।

suman

suman

Next Story