×

कांग्रेस के सांसद ई अहमद का निधन, राष्ट्रपति के अभिभाषण के समय हुई थी तबियत खराब

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने ई अहमद के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि ई अहमद लोगों के हित के लिए हमेशा सक्रिय रहे हैं।

By
Published on: 1 Feb 2017 3:49 AM GMT
कांग्रेस के सांसद ई अहमद का निधन, राष्ट्रपति के अभिभाषण के समय हुई थी तबियत खराब
X

नई दिल्ली : कांग्रेस के सांसद ई अहमद का निधन हो गया है। मंगलवार (31 जनवरी) को उनकी संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। जब प्रणब मुखर्जी संसद के दोनों सदनों को एक साथ संबोधित कर रहे थे तो उसी दौरान सांसद ई अहमद को दिल का दौरा पड़ा जिसकी वजह से वह अचानक कुर्सी से गिर गए थे। उन्हें तुरंत सदन से एंबुलेंस के जरिए राम मनोेहर हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां उनका निधन हो गया।

डॉक्टरों ने रात 2.15 बजे परिजनों को बताया कि ई अहमद अब इस दुनिया में नहीं रहे। उसके बाद उनकी डेडबॉडी को परिजन तीन मुर्ति मार्ग ले गए। बुधवार को यहां से उनकी डेडबॉडी को केरल ले जाया जाएगा।

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने ई अहमद के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि ई अहमद लोगों के हित के लिए हमेशा सक्रिय रहे हैं। इससे पहले भी पीएम ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी साथी सांसदों के जरिए ली थी। तो वहीं मंगलवार को ई अहमद की तबीयत खराब होने पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी उनका हालचाल लेने हॉस्पिटल गए थे।





कौन हैं ई अहमद

-ई अहमद केरल की मालाप्पुरम लोकसभा सीट से सांसद हैं।

-उनका जन्म 29 अप्रैल 1938 को हुआ था। उनकी उम्र 78 साल है।

-अहमद यूपीए सरकार के दौरान 2009 से 2011 तक रेल राज्यमंत्री भी रह चुके हैं।

-वे मनमोहन सिंह की सरकार में साल 2004 से लेकर 2009 तक विदेश राज्यमंत्री रह चुके हैं।

-वह इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेशनल प्रेसिडेंट हैं।

-वे दसवीं लोकसभा, ग्यारहवीं लोकसभा, बारहवीं लोकसभा, तेरहवीं लोकसभा और पंद्रहवीं लोकसभा सांसद के सदस्य रह चुके हैं।

-उन्होंने ह्यूमन रिसोर्स मंत्री के तौर पर भी काम किया है।

Next Story