नेहरू सरनेम रखने में क्यों डरते हैं? PM मोदी के तंज पर कांग्रेस ने थमाया विशेषाधिकार हनन नोटिस

Privilege motion against PM Modi: संसद के दोनों सदनों में इन दिनों घमासान मचा है। कांग्रेस सहित विपक्षी सांसदों ने आज भी संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।

Aman Kumar Singh
Published on: 17 March 2023 3:57 PM GMT (Updated on: 17 March 2023 4:01 PM GMT)
नेहरू सरनेम रखने में क्यों डरते हैं? PM मोदी के तंज पर कांग्रेस ने थमाया विशेषाधिकार हनन नोटिस
X
प्रधानमंत्री मोदी (Social Media)

Privilege motion against PM Modi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के लन्दन में दिए स्पीच पर संसद में बवाल जारी है। संसद के दोनों हाउस यानी लोकसभा और राज्य सभा शुक्रवार (17 मार्च) को 5वें दिन भी नहीं चल सकी। इस बीच कांग्रेस पार्टी के सांसद प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Modi) पर हमलावर दिखे। उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ मुद्दा उठाया। राज्यसभा में कांग्रेस ने विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया और प्रधानमंत्री मोदी के उस बयान पर आपत्ति जाहिर की जिसमें उन्होंने नेहरू-गांधी परिवार पर सवाल खड़े किए थे।

दरअसल, 'नेहरू' सरनेम मामले पर संसद के ऊपरी सदन यानी राज्यसभा में पीएम मोदी के खिलाफ कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल (Congress MP KC Venugopal) ने प्रिविलेज नोटिस अर्थात विशेषाधिकार हनन को आगे बढ़ाया। कांग्रेस का आरोप है कि, प्रधानमंत्री मोदी ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया है।

क्या कहा था प्रधानमंत्री ने?

कांग्रेस सांसद ने प्रधानमंत्री के बयान को कुछ इस तरह से लिखा है, 'मुझे बेहद आश्चर्य होता है कि चलो भाई, नेहरू जी का नाम हमसे कभी छूट जाता होगा और यदि छूट जाता है, तो हम उसे ठीक भी कर लेंगे। क्योंकि, वे देश के पहले प्रधानमंत्री थे, लेकिन मुझे ये समझ नहीं आता है कि उनकी पीढ़ी का कोई भी व्यक्ति नेहरू जी का सरनेम रखने से क्यों डरता है? क्या शर्मिंदगी है? नेहरू सरनेम रखने में क्या शर्मिंदगी है? इतना बड़ा महान व्यक्ति आपको मंजूर नहीं है। परिवार को मंजूर नहीं है।'

राहुल-सोनिया का अपमान करने वाला बयान

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल (KC Venugopal) ने संसद की नियमावली के नियम- 188 के तहत ये नोटिस दिया है। जिसमें उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के बयान का जिक्र किया है। जिसमें पीएम मोदी ने कहा था, भारत में परंपरा है कि लड़कियां अपने पिता का सरनेम नहीं लगातीं। तब प्रधानमंत्री ने पूछा, नेहरू की पीढ़ियां उनका सरनेम क्यों नहीं लगाती। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल का आरोप है कि प्रधानमंत्री की ये टिप्पणी नेहरू परिवार और खासकर राहुल गांधी और सोनिया गांधी का अपमान करने वाली थी।

संसद टीवी का प्रसारण म्यूट करना पड़ा
आपको बता दें, संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण और हंगामेदार रह रहा है। शुक्रवार को भी जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी सांसदों का आरोप है कि उनका माइक ही बंद कर दिया गया। नौबत यहां तक आ गई कि बिना चर्चा के 15 मिनट के भीतर ही कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्षी सांसद अडानी मसले पर चर्चा की मांग की और कथित रूप से विपक्षी सांसदों को बोलने नहीं दिए जाने को लेकर हंगामा करने लगे। इस बीच संसद टीवी के प्रसारण को भी म्यूट (Sansad TV broadcast muted) करने की नौबत आ गई।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story