Congress: ‘असफल हुए तो मोदी के गुलाम बन जाएंगे', न्याय संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन में खरगे ने चलाए मोदी पर तीखे बाण

Congress: आज देश के सरकारी विभागों में 30 लाख पद खाली हैं। PM मोदी नौकरियां इसलिए नहीं दे रहे हैं, क्योंकि इसमें आरक्षण से SC, ST और OBC के लोग आएंगे। मोदी जी का नारा था सबका साथ, सबका विकास, लेकिन उनकी सरकार ने तो सबका सत्यानाश कर दिया है।

Viren Singh
Published on: 3 Feb 2024 11:56 AM GMT
Congress: ‘असफल हुए तो मोदी के गुलाम बन जाएंगे, न्याय संकल्प कार्यकर्ता   सम्मेलन में खरगे ने चलाए मोदी पर तीखे बाण
X

Congress: लोकसभा चुनाव में धार देने के लिए दिल्ली कांग्रेस ने शनिवार को गीता कॉलोनी के रामलीला मैदान में न्याय संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया है। इस सम्मेलन में हिस्सा लेने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे और उन्होंने यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर हर मुद्दों पर जमकर प्रहार किया। खरगे ने कहा कि ये लड़ाई संविधान और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है। बीते 21 दिन से राहुल गांधी समाज के हर वर्ग के लिए न्याय मांग रहे हैं। ऐसा कदम कभी किसी पार्टी के नेता ने नहीं उठाया। भाजपा सरकार के राज में हो रहे अन्याय के खिलाफ वह अकेले लड़ रहे हैं। अगर आप इसमें असफल हुए तो आप हमेशा के लिए मोदी के गुलाम बन जाओगे।'

खरगे के बड़बोले बोल

हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष ने बड़बोले बोल भी बोले। मल्लिकार्जुन खड़गे ने सम्मेलन में कहा कि जब आप कुत्ता या जानवर खरीदने जाते हैं, तो उसके बारे में पूछते हैं,जो भौंकता है, लड़ता है, आपके साथ रहता है उसको लेलो और उसको बूथ लेवल कमेटी का एजेंट बनाओ।

सबका साथ, सबका विकास के नारे का हो गया सत्यानाश

खड़गे ने कहा कि आज देश के सरकारी विभागों में 30 लाख पद खाली हैं। PM मोदी नौकरियां इसलिए नहीं दे रहे हैं, क्योंकि इसमें आरक्षण से SC, ST और OBC के लोग आएंगे। मोदी जी का नारा था सबका साथ, सबका विकास, लेकिन उनकी सरकार ने तो सबका सत्यानाश कर दिया है। प्रधानमंत्री ने सिर्फ युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों को धोखा देने का काम किया, जबकि कांग्रेस के समय जो भी वादा उसने किया, उसे पूरा वह करके दिखाया।

आम आदमी पर बढ़ रहा टैक्स का बोझ

खड़गे ने कहा कि आज हर अख़बार में 'मोदी की गारंटी' लिखा रहता है। मोदी जी की गांरटी थी हर साल 2 करोड़ नौकरियां, लोगों के खाते में 15-15 लाख रुपए देने की, लेकिन मोदी ने कुछ भी नहीं दिया। आज हर घंटे देश का एक किसान और दो नौजवान आत्महत्या कर रहे हैं। आम आदमी पर टैक्स और GST का भारी बोझ है। सरकार अमीरों पर करोड़ों रुपये कर्जा में दे रही है, लेकिन किसानों के कर्ज माफी करने के लिए मोदी के पास पैसे नहीं है। खड़गे ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में BJP सरकार सिर्फ भारत के लोगों की भावनाओं के साथ खेलती रही। इन्होंने छोटे व्यापारियों को मदद का भरोसा दिया, लेकिन कर्ज केवल BJP-RSS के लोगों को दिया। गरीब को लोन मिलता ही नहीं है, क्योंकि इन्होंने बैंक वालों को भी डराकर रखा है।

मोदी विपक्ष को डारकर राज करना चाहते

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्रीय एजेंसियों के गलत दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आज अगर कोई अन्याय के विरुद्ध लड़ता है तो FIR हो जाती है। मोदी विपक्ष को ED, CBI, IT से डराकर राज करना चाहते हैं। अगर MP, MLA विपक्ष के हैं तो वह कलंकित होते हैं, लेकिन अगर वो BJP में शामिल हो जाएं तो वह साफ हो जाते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story