Congress: कांग्रेस के 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान का लोगो लॉन्च, सरकार के खिलाफ चार्जशीट भी की जारी

Hath Se Hath Jodo Campaign: राहुल गांधी की अगुवाई में चल रही कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। इस यात्रा के समापन से पहले ही कांग्रेस पार्टी अपने दूसरे अभियान 'हाथ से हाथ जोड़ो' को लॉन्च करने जा रही है।

Prashant Dixit
Published on: 21 Jan 2023 2:10 PM GMT
Congress Party Hath Se Hath Jodo Campaign
X

Congress Party Hath Se Hath Jodo Campaign (Photo: Social Media)

Hath Se Hath Jodo Campaign: राहुल गांधी की अगुवाई में चल रही कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी श्रीनगर में 30 जनवरी को तिरंगा फहराएंगे और यात्रा समाप्त होगी। इस यात्रा के समापन से पहले ही कांग्रेस पार्टी अपने दूसरे अभियान को लॉन्च करने जा रही है। दिल्ली में शनिवार को कांग्रेस पार्टी ने 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान का लोगो और केंद्र सरकार के खिलाफ 1 चार्जशीट जारी की है।

जयराम रमेश का ये बयान

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण है। भारत जोड़ो यात्रा में विचारधारा के आधार पर राहुल गांधी ने मुद्दे उठाए हैं। उसका चुनाव से लेना-देना नहीं था। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में हमारा निशाना मोदी सरकार की विफलताए होगी और ये आभियान 100% राजनीतिक है।

केसी वेणुगोपाल यह बोले

इस अभियान को लेकर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, इस ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा के 130 दिनों के बाद कांग्रेस को देश की जनता से पर्याप्त इनपुट मिला, पैदल चलते हुए लाखों लोगों ने राहुल गांधी से बात की, हम उनके दर्द को समझ सकते हैं, जो मोदी सरकार के कुशासन के कारण झेल रहे हैं।

सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 26 जनवरी से शुरू होगा। कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य 26 जनवरी से लेकर 26 मार्च तक देश की ढाई लाख ग्राम पंचायतों, 6 लाख गांवों तक पहुंचने का है। भारत जोड़ो यात्रा का संदेश आम लोगों तक पहुंचाने के लिए ये हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जाएगा। आज कांग्रेस पार्टी ने चार्जशीट जारी की ओर जरूरत पड़ने पर संबंधित पीसीसी संबंधित राज्य सरकारों के खिलाफ चार्जशीट भी जारी करेंगी।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story