×

अपने ही जाल में फंसी कांग्रेस! सहारा की जारी सूची में शीला दीक्षित के नाम के आगे भी 1 cr.

aman
By aman
Published on: 24 Dec 2016 1:02 PM GMT
अपने ही जाल में फंसी कांग्रेस! सहारा की जारी सूची में शीला दीक्षित के नाम के आगे भी 1 cr.
X

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में पीएम मोदी पर सहारा ग्रुप से पैसे लेने के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था, सहारा ग्रुप के यहां छापे में मिले रिकॉर्ड से पता चलता है कि नरेंद्र मोदी के पीएम बनने से पहले उन्हें 6 महीने में 9 किश्तों में 40 करोड़ रुपए दिए गए थे। राहुल गांधी के इस आरोप के बाद कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर वह कथित सूची जारी की थी, जो सहारा के यहां छापे में मिली थी।

इस सूची में तत्कालीन गुजरात के सीएम समेत कई नेताओं के साथ दिल्ली की सीएम का भी जिक्र है। सीएम के आगे 1 करोड़ रुपए कैश लिखा है। कांग्रेस का दावा है कि यह सूची साल 2013 की है। इस लिहाज से उस वक्त दिल्ली में शीला दीक्षित की सरकार थीं। यानी कांग्रेस ने मोदी समेत बीजेपी नेताओं को घेरने के लिए जो कथित सूची ट्वीट की थी, उसमें अपनी ही नेता पर सवाल उठने की बात पर उसका ध्यान नहीं गया।



क्या था मामला?

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर घूस लेने के आरोप लगाए थे। इसके बाद कांग्रेस ने ट्विटर अकाउंट पर सूची डाली, जिसमें कई लोगों को करोड़ों रुपए देने का जिक्र है। इस सूची की मानें तो गुजरात के तत्कालीन सीएम को 5-5 करोड़ रुपए की सात किश्त और 2.5 करोड़ रुपए के दो किश्त दिए गए थे। ये रुपए अहमदाबाद में देने का जिक्र है।

सूची में तत्कालीन सीएम शीला का भी नाम

इंडियन एक्सप्रेस की खबर जी मानें तो, कांग्रेस ने जो ट्विटर पर जो सूची पोस्ट की गई है, उसमें दिल्ली की सीएम को भी एक करोड़ रुपए देने की बात दर्ज है। सूची के मुताबिक, दिल्ली की सीएम को 23 सितंबर 2013 को ये पैसे देने की बात कही गई है। गौरतलब है कि उस वक्त शीला दीक्षित दिल्ली की सीएम थीं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story