सपा-बसपा गठबंधन पर बोले पी चिदंबरम, अपने दम पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

सपा-बसपा गठबंधन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि शायद यह अंतिम शब्द नहीं है, चुनाव के दृष्टिकोण के अनुसार कुछ पुनर्विचार होगा। सही मायने में यूपी में व्यापक आधार वाला गठबंधन बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूपी में सच्चा गठबंधन बनाया जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो कांग्रेस पार्टी अपने बल पर चुनाव लड़ेगी।

Dharmendra kumar
Published on: 12 Jan 2019 1:53 PM GMT
सपा-बसपा गठबंधन पर बोले पी चिदंबरम, अपने दम पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
X

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के चंद महीने पहले उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा ने गठबंधन का ऐलान किया है जिसके बाद देश की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा के बीच गठबंधन की घोषणा के बाद कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।

यह भी पढ़ें.....भूटान की राजकुमारी ने किया भगवान बुद्ध के दर्शन, विश्व शांति के लिए की प्रार्थना

सपा मुखिया अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में सांझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में साथ चुनाव लड़ने का ऐलान किया। सपा और बसपा आगामी लोकसभा चुनाव में गठबंधन के तहत उत्तर प्रदेश की 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। दो सीटें छोटी पार्टियों के लिए छोड़ी गई हैं जबकि अमेठी और रायबरेली की दो सीटें कांग्रेस पार्टी के लिए छोड़ना तय किया गया है, लेकिन कांग्रेस इस गठबंधन में शामिल नहीं है।

यह भी पढ़ें.....लोहड़ी पर दिखना हो स्पेशल तो फॉलो करें ये फैशन टिप्स

सपा-बसपा गठबंधन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि शायद यह अंतिम शब्द नहीं है, चुनाव के दृष्टिकोण के अनुसार कुछ पुनर्विचार होगा। सही मायने में यूपी में व्यापक आधार वाला गठबंधन बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूपी में सच्चा गठबंधन बनाया जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो कांग्रेस पार्टी अपने बल पर चुनाव लड़ेगी।

यह भी पढ़ें.....शारदा सिन्हा ने अश्लील गीतों पर जताई नाराजगी, कही ये बड़ी बात

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा था कि समान विचार वाले सभी दलों का उद्देश्य देश से 'कुशासन और तानाशाही' को खत्म करना है। साथ ही कांग्रेस ने कहा है कि राज्य में उनकी किसी भी तरह उपेक्षा करना राजनीतिक रूप से 'खतरनाक भूल' होगी।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story