J-K Elections 2024: ‘नहीं कमजोर होगा कांग्रेस और नेकां का गठबंधन, BJP चाहे जितनी...’, अनंतनाग में PM मोदी पर गरजे खड़गे

J-K Assembly Elections 2024: कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बुधवार को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में कांग्रेस और नेकां गठबंधन के समर्थन में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

Network
Newstrack Network
Published on: 11 Sep 2024 9:48 AM GMT (Updated on: 11 Sep 2024 11:05 AM GMT)
J-K Assembly Elections 2024
X

J-K Assembly Elections 2024 (सोशल मीडिया) 

J-K Assembly Elections 2024: जम्मू-कश्मीर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि भाजपा वाले चाहे जितनी कोशिश कर लें, कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) का गठबंधन कमजोर नहीं होगा। हमने संसद में अपनी ताकत दिखाई है, उसी ताकत के साथ हम जम्मू-कश्मीर में भी आगे बढ़ेंगे। उन्होंने लोगों से वादा किया कि सरकार आते ही जम्मू कश्मीर को स्टेटहुड दिलाकर रहेंगे, यहां अपर हाउस और लोअर हाउस कायम करेंगे।

BJP की कथनी करनी में बहुत अंतर

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बुधवार को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में कांग्रेस और नेकां गठबंधन के समर्थन में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। चुनावी जनसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने निशान पर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे। उन्होंने कहा कि बीजेपी भाषण तो बहुत देती है, लेकिन करनी और कथनी में बहुत अंतर है। बीजेपी चाहे जितनी कोशिश कर ले, कांग्रेस और एनसी का गठबंधन कमजोर नहीं होगा। हमने संसद में अपनी ताकत दिखाई है और यहां पर भी देखेगी। हमारा गठबंधन देखकर भाजपा वाले बौखला गए हैं, इसलिए वह जम्मू-कश्मीर की लिस्ट को बार-बार बदल रहे हैं। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि भाजपा इंडिया गठबंधन की एकता को देखकर डर गए हैं।

20 सीटें और आ जातीं तो ये लोग जेल में होते

पीएम मोदी के लोकसभा चुनाव में 400 पार नारे पर तंज कसते हुए खड़गे ने कहा कि कहां गए 400 पार वाले? वो लोग 240 सीट पर सिमट गए। अगर चुनाव में 20 सीटें और आ जातीं तो ये सारे लोग जेल में होते। ये लोग (BJP) जेल में रहने के लायक हैं। जम्मू-कश्मीर में आज हर जगह हमले हो रहे हैं, फिर भी पीएम मोदी झूठ बोलने में शर्माते नहीं हैं, क्योंकि वे 'झूठों के सरदार' हैं। हम सच बोलने वाले लोग हैं। हमने सच बोलकर देश को दशकों तक आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि अनंतनाग एक ऐतिहासिक महत्त्व रखने वाली जगह है। यहां पर अमरनाथ के दर्शन करने के लिए लोग बड़ी संख्या में आते हैं। यह धार्मिक एकता का स्थल है। मगर भाजपा यहां के लोगों को धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश कर रही है, लेकिन वो कभी कामयाब नहीं होंगे।

कहां है 15 लाख रुपये और दो करोड़ नौकरियां?

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में 10 साल पहले एक मार्केट बनने वाला था, जिसका उद्घाटन भी हो गया था, लेकिन मोदी सरकार में ये वैसे ही पड़ा रहा गया। कोई देखने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि सभी को 15-15 लाख रुपए देंगे, हर साल 2 करोड़ नौकरियां देंगे और विदेश से काला धन वापस लाएंगे, लेकिन ऐसा बीते 10 साल के शासन में ऐसा कुछ नहीं किया। ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए, जो झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करते हैं। रैली में मौजूद लोगों को से मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपील की कि हमें भाजपा के झूठे वादे में नहीं पड़ना है। ये लोग सिर्फ भाषण देते हैं, कोई काम नहीं करते।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story