×

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की सेहत में सुधार, हॉस्पिटल से हुईं डिस्चार्ज

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को शुक्रवार (12 मई) शाम 07 बजे सर गंगा राम हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। यह जानकारी हॉस्पिटल की मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष डी.एस.राणा ने दी।

tiwarishalini
Published on: 12 May 2017 11:25 PM GMT
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की सेहत में सुधार, हॉस्पिटल से हुईं डिस्चार्ज
X
सोनिया गांधी की सेहत में सुधार, हॉस्पिटल से हुईं डिस्चार्ज

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को शुक्रवार (12 मई) शाम 07 बजे सर गंगा राम हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। यह जानकारी हॉस्पिटल की मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष डी.एस.राणा ने दी।

बता दें कि फूड प्वॉयजनिंग की शिकायत के बाद सोनिया को गुरुवार को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। सोनिया गांधी पिछले काफी समय से बीमार चल रही हैं, जिसकी वजह से राजनीति में भी उनकी सक्रियता काफी कम नजर आ रही है।

गौरतलब है कि वाराणसी में एक रोड शो के दौरान बुखार, पानी की कमी और कंधे में चोट के बाद उन्हें बीते साल 03 अगस्त को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। बीते साल 29 नवंबर को सोनिया को वायरल बुखार हो गया था, जिसके कारण उन्हें दो दिन तक हॉस्पिटल में रहना पड़ा था।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story