×

Priyanka Gandhi in Himachal: शिमला के शिव मंदिर का प्रियंका गांधी ने किया दौरा, लैंडस्लाइड में मची थी तबाही, प्रभावितों से की मुलाकात

Priyanka Gandhi in Himachal: बुधवार को दूसरे दिन वह राजधानी शिमला स्थित शिव बावड़ी मंदिर पहुंची। ये वही मंदिर है, जहां लैंडस्लाइड के कारण भारी तबाही मची थी।

Krishna Chaudhary
Published on: 13 Sept 2023 12:01 PM IST
Priyanka Gandhi in Himachal
X

Priyanka Gandhi in Himachal (Photo: Social Media)

Priyanka Gandhi in Himachal: हिमालय की गोद में बसे खूबसूरत पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश ने इस साल प्राकृतिक आपदा का भयानक दंश झेला है। लंबे समय तक हुई भारी बारिश ने प्रदेश में व्यापक पैमाने पर तबाही मचाई है। हिमाचली धीरे-धीरे इस जख्मी से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इन दिनों राज्य के दो दिवसीय दौरे पर हैं। आज यानी बुधवार को दूसरे दिन वह राजधानी शिमला स्थित शिव बावड़ी मंदिर पहुंची। ये वही मंदिर है, जहां लैंडस्लाइड के कारण भारी तबाही मची थी।

प्रियंका हादसे वाले जगह पर पहुंची और वहां हुए नुकसान का जायजा लिया। भूस्खलन के बाद यहां मलबे में दबकर 20 लोगों की मौत हो गई थी। कांग्रेस नेता ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्हें अपने बीच पाकर प्रभावितों लोग भावुक नजर आए। प्रियंका गांधी के साथ राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं अन्य सीनियर अधिकारी मौजूद थे।

केंद्र से राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने हिमाचल प्रदेश में आए इस आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश की ओर मदद हो जाएगा। मानसून सत्र में हिमाचल की कांग्रेस सरकार विधानसभा से इस बाबत प्रस्ताव पास कर केंद्र को भेजेगी। कांग्रेस नेत्री ने आगे कहा कि हिमाचल में भारी बारिश, बाढ़, बादल फटने और लैंडस्लाइड से भीषण तबाही मची है।

उन्होंने कहा कि ऐसे नाजुक समय में केंद्र मदद करते समय ये न देखे कि राज्य में कांग्रेस की सरकार है या बीजेपी की। पहाड़ों पर लोग त्रस्त है। इसका राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। गौरतलब है कि राज्य में आई इस भयानक आपदा के बावजूद कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। दोनों पार्टियों के नेता-एक दूसरे पर हिमाचली जनता की उपेक्षा करने का आरोप लगा रहे हैं।

पहले दिन इन इलाकों का किया दौरा

दो दिवसीय हिमाचल प्रदेश पर गईं प्रियंका गांधी ने पहले दिन कुल्लू, मनाली और मंडी जिले के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा किया और प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना था। आज यानी बुधवार को अपने दौरे के दूसरे दिन वह शिव बावड़ी मंदिर के बाद कृष्णानगर पहुंची। यहां पर स्लाटर हाउस समेत 6 मकान लैंडस्लाइन के कारण ढह गए थे, जिसका खौफनाक वीडियो भी वायरल हुआ था। इस इलाके में तीन दर्जन से अधिक परिवार विस्थापित हुए हैं।

कांग्रेस-बीजेपी के बीच जारी है बयानबाजी

दिवंगत पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने हिमाचल प्रदेश की उपेक्षा करने का आरोप केंद्र पर लगाया है। उन्होंने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनावों के दौरान वे हिमाचल को अपना दूसरा घर बताते थे। मगर आज आपदा की इस घड़ी में वे अपने दूसरे घर को भूल गए हैं। वहीं, प्रियंका गांधी के हिमाचल दौरे पर बीजेपी ने भी हमला बोला है। बीजेपी विधायक और प्रदेश प्रवक्ता बलवीर वर्मा ने कहा कि प्रियंका को दो महीने बाद हिमाचल की याद आई है। अब तक कांग्रेस नेता सनातन धर्म पर हमला करने में व्यस्त थे। इसलिए उन्हें हिमाचल की आपदा देखने का समय नहीं मिला।

Snigdha Singh

Snigdha Singh

Leader – Content Generation Team

Hi! I am Snigdha Singh, leadership role in Newstrack. Leading the editorial desk team with ideation and news selection and also contributes with special articles and features as well. I started my journey in journalism in 2017 and has worked with leading publications such as Jagran, Hindustan and Rajasthan Patrika and served in Kanpur, Lucknow, Noida and Delhi during my journalistic pursuits.

Next Story