Priyanka Gandhi Covid Positive: प्रियंका गांधी दूसरी बार कोरोना से संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

Priyanka Gandhi Covid Positive: दो महीने में कांग्रेस महासचिव दूसरी बार कोरोना संक्रमण की चपेट में आई हैं। इससे पहले 3 जून को वे कोरोना संक्रमित हुई थीं।

Krishna Chaudhary
Published on: 10 Aug 2022 5:08 AM GMT (Updated on: 10 Aug 2022 5:13 AM GMT)
Priyanka Gandhi
X

 प्रियंका गांधी (तस्वीर साभार : सोशल मीडिया)

Priyanka Gandhi Covid Positive: कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी एक बार फिर कोरोनावायरस से संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने इसकी जानकारी खुद ट्वीट कर दी है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, वे र कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं, वे घर पर ही आइसोलेट हो गई हैं और सभी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करेंगी। दो महीने में कांग्रेस महासचिव दूसरी बार कोरोना संक्रमण की चपेट में आई हैं। इससे पहले 3 जून को वे कोरोना संक्रमित हुई थीं। उनकी मां और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी की भी तब कोरोना संक्रमित हुई थीं। उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाना पड़ा था।

प्रियंका ने किया था जमकर प्रदर्शन

बीते दिनों देशभर में कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी, जीएसटी और केंद्रीय एजेंसियों के दुरूपयोग के मसले पर देशभर में प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन का केंद्र राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली रही। गांधी परिवार के तीनों सदस्य सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। विशेषकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जमकर प्रदर्शन किया था।

राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के बाद वो कांग्रेस दफ्तर से पीएम आवास के घेराव के लिए कार्यकर्ताओं के साथ निकलीं। मगर रास्ते में ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया था। इस दौरान उनके और महिला पुलिस अधिकारियों के बीच हुई झूमाझटकी की फोटो काफी वायरल हुई थी। प्रियंका वहीं सड़क पर धरने पर बैठ गईं। बाद में उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया ।

राहुल की भी तबियत खराब

कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी की भी तबियत खराब हो गई है। इसलिए कांग्रेस सांसद का राजस्थान दौरा भी रद्द कर दिया गया। उन्हें अलवर जिले में आयोजित पार्टी के नेतृत्व संकल्प शिविर में हिस्सा लेना था।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story