×

Congress Protest : हिरासत में लिए जाने के बाद प्रियंका का सरकार पर हमला- महंगाई से जनता पस्त, सरकार मस्त

Congress Protest Live: कांग्रेस बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस नेता और सांसद काले कपड़ों में राष्ट्रपति भवन और पीएम आवास को घेरने की जिद पर अड़े हैं।

aman
Written By aman
Published on: 5 Aug 2022 9:30 AM GMT (Updated on: 5 Aug 2022 2:51 PM GMT)
Click the Play button to listen to article

Congress Protest : बेरोजगारी (Unemployment) और महंगाई के खिलाफ शुक्रवार (05 अगस्त 2022) को कांग्रेस राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस पार्टी (Congress Party) के तमाम नेता अलग-अलग राज्यों में प्रदर्शन कर रही है। पार्टी नेताओं और सांसदों का कहना है कि वो आज प्रदर्शन करेंगे और गिरफ्तारियां भी देंगे। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री आवास और राष्ट्रपति भवन के घेराव का ऐलान किया है। जिसके बाद इन इलाकों में धारा- 144 लगा दी गई। राष्ट्रपति भवन के पास सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी कांग्रेस मुख्यालय से इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन जारी है। दिल्ली में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस का मार्च निकला है। राष्ट्रपति भवन तक कांग्रेस नेता मार्च कर रहे हैं। वहीं, पीएम हाउस (PM House) घेराव की भी तैयारी। हालांकि, मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।

Live Updates

  • 5 Aug 2022 7:11 AM GMT

    प्रदर्शन कर रहे राहुल गांधी को हिरासत में लिया गया

    महंगाई के खिलाफ राष्ट्रपति भवन (President House) तक मार्च कर रहे कांग्रेस सांसदों को पुलिस ने हिरासत (Congress MP's Arrested) में ले लिया है। राहुल गांधी, अधीर रंजन चौधरी, दिग्विजय सिंह तथा गौरव गोगोई सहित तमाम सांसदों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने उन्हें बस में बैठाया है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story