Rahul Gandhi in France: पेरिस से राहुल गांधी का आरएसएस और बीजेपी पर बड़ा हमला, लगाया ये आरोप

Rahul Gandhi in France: फ्रांस की राजधानी पेरिस से कांग्रेस सांसद ने आरएसएस और बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है। फ्रेंच कैपिटल में वे मीडिया से मुखातिब हुए और भारत में सरकार चला रही पार्टी और उसके पितृ संगठन पर निशाना साधा।

Krishna Chaudhary
Updated on: 10 Sep 2023 10:25 AM GMT
Rahul Gandhi
X

Rahul Gandhi (Pic:Social Media)

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo

Rahul Gandhi in France: भारत में जी20 शिखर सम्मेलन का समापन हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलहाल फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक कर रहे हैं। इसी समय फ्रांस की राजधानी पेरिस से कांग्रेस सांसद ने आरएसएस और बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है। यूरोपीय देशों के टूर गए राहुल बेल्जियम से फ्रांस पहुंचे हैं। फ्रेंच कैपिटल में वे मीडिया से मुखातिब हुए और भारत में सरकार चला रही पार्टी और उसके पितृ संगठन पर निशाना साधा।

केरल के वायनाड से लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने आरएसएस और बीजेपी पर निचली जातियों और अल्पसंख्यकों की अभिव्यक्ति की आजादी रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार कमजोर तबके से आने वाले लोगों की आवाज को दबा रही है। कांग्रेस सांसद ने इससे पहले ब्रसेल्स में भी मोदी सरकार पर हमला बोला था। हालांकि, इस दौरान उन्होंने रूस-यूक्रेन जंग पर मोदी सरकार की नीति का समर्थन किया।

विपक्ष से घबराए हुए हैं प्रधानमंत्री

राहुल गांधी ने कहा कि भारत में इस वक्त महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे के विजन के बीच लड़ाई है। लोकतंत्र और संस्थान पर हमला हुआ है। हिंसा और भेदभाव बढ़ा है। अल्पसंख्यक, दलित, आदिवासी एवं निचली जातियों पर हमला किया जा रहा है। वहीं, इंडिया बनाम भारत के बहस पर उन्होंने कहा कि सरकार विपक्ष के अलायंस से घबराई हुई है। हम भारत की आवाज हैं, इसे लेकर प्रधानमंत्री डरे हुए हैं, इसलिए वो देश का नाम बदलना चाहते हैं। अडाणी मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए ये सब किया जा रहा है।

कब भारत लौटेंगे राहुल ?

राहुल गांधी आज यानी रविवार 10 सितंबर को नार्वे की राजधानी ऑस्लो पहुंचे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वहां वे प्रवासी भारतीयों के एक कार्यक्रम को संबोधित करते करेंगे। उनके 13 सितंबर तक भारत आने की खबर है। कांग्रेस सांसद 5 सितंबर को यूरोप यात्रा पर निकले थे। इस साल अब तक उनका ये तीसरा विदेश दौरा है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story