×

Rahul Gandhi: महिला आरक्षण बिल में राहुल गांधी ने उठाया ओबीसी मुद्दा, प्रधानमंत्री से किये सवाल

Rahul Gandhi: शुक्रवार को राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल पास होने बाद ओबीसी मुद्दा उठाया। कहा, सच्चाई ये है कि महिला आरक्षण को आज लागू किया जा सकता है। संसद और विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण दिया जा सकता है। लेकिन मोदी सरकार ये नहीं करना चाहती, वो सिर्फ गुमराह कर रही है।

Snigdha Singh
Written By Snigdha Singh
Published on: 22 Sept 2023 12:24 PM IST (Updated on: 22 Sept 2023 12:56 PM IST)
Rahul Gandhi: महिला आरक्षण बिल में राहुल गांधी ने उठाया ओबीसी मुद्दा, प्रधानमंत्री से किये सवाल
X

Rahul Gandhi: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद ओबीसी मुद्दा एक बार फिर उठाया। राहुल गांधी ने कहा कि महिला आरक्षण बहुत अच्छी चीज है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण आज ही लागू किया जा सकता है लेकिन भाजपा ने जनगणना और परिसीमन के चलते लागू नहीं कर रही। राहुल गांधी ने महिला रिजर्वेशन से लेकर ओबीसी अधिकारियों तक प्रधानमंत्री से सवाल किया।

बिल लागू नहीं करना चाहती भाजपा!

कांग्रेस नेता राहुल गांधी कहा सदन में महिला आरक्षण बिल लाया गया। बिल में दो चीज़ें संबंधित पाई गईं जिनमें एक की महिला आरक्षण से पहले जनगणना होगी और दूसरा परिसीमन करना होगा। इन दोनों को करने के लिए कई साल लगेंगे। महिला आरक्षण आज किया जा सकता है लेकिन सरकार यह करना नहीं चाहती है। सच्चाई यह है कि यह आज से 10 साल के बाद लागू होगा। डाइवर्जन OBC सेंसस से हो रहा है, मैंने संसद में सिर्फ एक संगठन की बात की, जो हिंदुस्तान की सरकार को चलाता है कैबिनेट सचिव और बाकी के सभी सचिव, इसे लेकर मैंने एक सवाल किया था।

90 अधिकारियों में सिर्फ तीन क्यों?

अगर प्रधानमंत्री इतना काम कर रहे हैं तो 90 लोगों में से सिर्फ 3 लोग OBC समुदाय से क्यों हैं? ओबीसी अफसर हिंदुस्तान के 5% बजट को कंट्रोल करते हैं। प्रधानंमत्री हर रोज़ ओबीसी की बात करते हैं लेकिन उन्होंने OBC के लिए किया क्या? आगे कहा मैंने सिर्फ यह सवाल पूछा कि क्या हिंदुस्तान में OBC की आबादी 5% है? अगर नहीं हैं तो OBC हिंदुस्तान में कितने हैं और है उन्हें भागीदारी मिलनी चाहिए। भाजपा को जनगणना और परिसीमन को हटाकर महिलाओं को भागीदारी देनी चाहिए। जनगणना का लेकर हमने जो डाटा निकाला था उसे सार्वजनिक कर दें जिससे सभी को पता चल जाए कि OBC कितने हैं और नई जनगणना जाति के आधार पर करें।

संसद में सोनिया गांधी ने उठाया था मुद्दा

लोकसभा में बिल पर बहस के दौरान संसद में सोनिया गांधी ने कहा था कि महिला आरक्षण की पहल मेरे जीवनसाथी ने की थी। इसके साथ उन्होंने मांग की थी 33 फीसदी आरक्षण में ओबीसी महिलाओं को रखा जाना चाहिए। इस मुद्दे को ही एक बार फिर राहुल गांधी ने उठाया। इतना ही नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कई सवाल किये।



Snigdha Singh

Snigdha Singh

Leader – Content Generation Team

Hi! I am Snigdha Singh, leadership role in Newstrack. Leading the editorial desk team with ideation and news selection and also contributes with special articles and features as well. I started my journey in journalism in 2017 and has worked with leading publications such as Jagran, Hindustan and Rajasthan Patrika and served in Kanpur, Lucknow, Noida and Delhi during my journalistic pursuits.

Next Story