×

Live | Congress Satyagrah: प्रियंका गांधी बोली- देश का पीएम 'कायर' है, एक आदमी को रोकने के लिए लगा दी पूरी ताकत

Congress Satyagrah Live: मानहानि के मामले में दो साल की सजा मिलने के बाद लोकसभा से राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त कर दी गई है। देश में इस मुद्दे पर सियासी घमासान छिड़ा हुआ है। कांग्रेस कानूनी मुद्दे को जनता के बीच ले जाने का मन बना चुकी है। इसी सिलसिले में आज पार्टी देशव्यापी संकल्प सत्याग्रह नाम से प्रदर्शन कर रही है।

Krishna Chaudhary
Published on: 26 March 2023 4:47 AM GMT (Updated on: 26 March 2023 10:35 AM GMT)
Live |  Congress Satyagrah: प्रियंका गांधी बोली- देश का पीएम कायर है, एक आदमी को रोकने के लिए लगा दी पूरी ताकत
X
Congress Sankalp Satyagraha (Photo: Social Media)

Congress Satyagrah Live: मानहानि के मामले में दो साल की सजा मिलने के बाद लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त कर दी है। देश में इस मुद्दे पर सियासी घमासान छिड़ा हुआ है। कांग्रेस के साथ-साथ अन्य विपक्षी दल भी इसे लेकर मोदी सरकार पर हमलावर हैं। कांग्रेस इस कानूनी मुद्दे को जनता के बीच ले जाने का मन बना चुकी है। इसी सिलसिले में आज पार्टी देशव्यापी संकल्प सत्याग्रह नाम से प्रदर्शन कर रही है।

कांग्रेस का ‘संकल्प सत्याग्रह’

कांग्रेस का कहना है कि अदालत के फैसले को वे ऊपरी अदालत में चुनौती जरूर देंगे लेकिन इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाएंगे ताकि इसे मुद्दा बनाया जा सके। इसी सिलसिले में रविवार को पार्टी देशभर में बड़ा प्रदर्शन कर रही है, जिसका नाम रखा गया है ‘संकल्प सत्याग्रह’। कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता सभी राज्यों की राजधानियों एवं जिला मुख्यालयों पर गांधी प्रतिमा के सामने एक दिन का सत्याग्रह करेगी। सत्याग्रह सुबह 10 बजे से शुरू होगा और शाम 5 बजे खत्म होगा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यह सत्याग्रह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पर हो रहा है।

Krishna Chaudhary

Krishna Chaudhary

Next Story