×

इस कांग्रेसी ने पहनी 15 साल बाद चप्पल, जानिए कैसे समाप्त हुआ वनवास

कांग्रेस कार्यकर्ता दुर्गालाल किरार ने 15 वर्ष बाद चप्पल पहनी हैं। आपको बता दें, दुर्गालाल ने संकल्प लिया था कि जब तक सूबे में कांग्रेस सरकार नहीं बनेगी तब तक वह नंगे पैर ही रहेंगे। 40 वर्षीय किरार ने सीएम कमलनाथ और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की उपस्थिति में चप्पल पहनी।

Rishi
Published on: 27 Dec 2018 10:39 AM GMT
इस कांग्रेसी ने पहनी 15 साल बाद चप्पल, जानिए कैसे समाप्त हुआ वनवास
X

भोपाल: कांग्रेस कार्यकर्ता दुर्गालाल किरार ने 15 वर्ष बाद चप्पल पहनी हैं। आपको बता दें, दुर्गालाल ने संकल्प लिया था कि जब तक सूबे में कांग्रेस सरकार नहीं बनेगी तब तक वह नंगे पैर ही रहेंगे। 40 वर्षीय किरार ने सीएम कमलनाथ और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की उपस्थिति में चप्पल पहनी।

ये भी देखें : बहुत जपा ‘रामनाम’, अब अयोध्या के महंतों को चाहिए बालू ‘खनन का पट्टा’

राजगढ़ से लगभग 20 किमी दूर लिम्मबोदा गांव के रहने वाले दुर्गालाल पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के कट्टर समर्थक हैं। दुर्गालाल ने 15 साल पहले प्रदेश में बीजेपी सरकार बनने के बाद 2003 में कांग्रेस की सरकार बनने तक पैरों में चप्पल नहीं पहनने और नंगे पैर रहने का संकल्प लिया था। अब कांग्रेस सरकार बनी, तो उन्होंने सीएम कमलनाथ के निवास पर उनकी मौजूदगी में नई चप्पल पहनी।

ये भी देखें : आईएसआईएस मॉड्यूल मामला: NIA ने दिल्ली की अदालत में 10 गिरफ्तार लोगों को पेश किया

आपो बता दें, दिग्वियज वर्ष 1993 से 2003 तक कांग्रेस सरकार के दौरान सीएम थे।



Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story