×

केरल में युवा कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओं की हत्या, माकपा पर आरोप

केरल में अज्ञात हमलावरों ने युवा कांग्रेस दो कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी है। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की हत्या राज्य के उत्तरी जिले कासरगोड में रविवार रात की गई।

Dharmendra kumar
Published on: 18 Feb 2019 8:27 AM GMT
केरल में युवा कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओं की हत्या, माकपा पर आरोप
X

कासरगोड: केरल में अज्ञात हमलावरों ने युवा कांग्रेस दो कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी है। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की हत्या राज्य के उत्तरी जिले कासरगोड में रविवार रात की गई। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने मुताबिक यह घटना रात लगभग आठ बजे हुई और मृतकों की पहचान कृपेश तथा सारत लाल (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें.....BJP का साथ छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए कीर्ति आजाद, राहुल गांधी ने दिलाई सदस्यता

कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी माकपा पर दोहरे हत्याकांड का आरोप लगाया है। उन्होंने दोहरे हत्याकांड के खिलाफ अपना विरोध जताते हुए आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव निकट आने के कारण ये हत्याएं माकपा द्वारा रची गई साजिश है।

यह भी पढ़ें.....शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिये आयोजित सभा में मुस्कुराते दिखे बीजेपी के बड़े नेता

तो वहीं माकपा के जिला सचिव एम वी बालाकृष्णन मास्टर ने इन हत्याओं में उनकी पार्टी की किसी भी तरह की भूमिका को पूरी तरह से खारिज किया है। उन्होंने पत्रकारों से कहा हम इस हत्या की कड़ी निंदा करते है। इसमें हमारी कोई भूमिका नहीं है। पुलिस ने बताया कि हमलावरों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें.....कश्मीर: सेना ने लिया पुलवामा हमले का बदला, मास्टरमाइंड समेत जैश के दो आतंकी ढेर

बता दें केरल में पहले भी कई बार पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्या की खबरें सामने आई हैं। पिछले साल मई में कन्नूर के पास कुछ घंटों के अंतराल पर हुई अलग-अलग घटनाओं में माकपा और भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गयी थी।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story