TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

VIDEO: जब कुमार विश्वास ने गाया 'एक नशा' तो पंजाब में मच गया बवाल

suman
Published on: 12 May 2016 11:43 AM GMT
VIDEO: जब कुमार विश्वास ने गाया एक नशा तो पंजाब में मच गया बवाल
X

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेता और मशहूर कवि कुमार विश्वास ने बीते रविवार को यानि कि 8 मई को दिल्ली के सिरीफोर्ट ऑडीटोरियम में एक गाना रिलीज किया। यह गाना पंजाब में बढ़ रही नशेखोरी पर है। नशे में घिरते पंजाब को लेकर बनाए गए इस वीडियो में वह खुद भी नजर आ रहे हैं। गाने में ‘बादल’ शब्द का इस्तेमाल किया गया है, जिसे लेकर माना जा रहा है कि इस शब्द का इस्तेमाल पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के संदर्भ में किया गया है। कुमार विश्वास इस वीडियो सॉन्ग से होने वाली आमदनी को नशीले पदार्थों के सेवन से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए काम कर रहे समाजिक संगठन को दान कर देंगे।

गाने पर पंजाब में हुआ बवाल

-कुमार विश्वार ने गाने पर पंजाब में विवाद उठ खड़ा हुआ है।

-इस वीडियो में कुमार विश्वास ने नशे की गिरफ्त में बुरी तरह जकड़े पंजाब को दिखाया है।

-गाने के जरिए पंजाब के लोगों को नशे की लत से दूर रहने की अपील की है।

-सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल ने इस गाने को पार्टी विरोधी करार देते हुए विश्वास के खिलाफ केस दायर करने की धमकी दी है।

-पंजाब में चुनावी अभियान में इस्तेमाल करने के लिए तैयार किया गया आम आदमी पार्टी का गीत पहले ही विवादों में फंस गया है।

-पार्टी को इस गाने के कई शब्दों से आपत्ति है और उसका कहना है कि इस गाने के बहाने आम आदमी पार्टी और कुमार विश्वास ने जानबूझकर शिरोमणि अकाली दल और उसके मुखिया और राज्य के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उनके परिवार को निशाना बनाया है।

-इतना ही नहीं इस गाने से जट समुदाय और पंजाब के लोगों का भी अपमान किया गया है, जिन्हें नशे में चूर रहने वाला दिखाया गया है।

suman

suman

Next Story