×

Coromandel Express Accident: बालासोर हादसे के शिकार यात्रियों के साथ 'फिर हादसा', घायलों को ले जा रही बस का एक्सीडेंट

Coromandel Express Accident Update: बालासोर रेल हादसे में घायल यात्रियों को बस से ले जाया जा रहा था। पश्चिमी मिदनापुर में बस का एक पिकअप ट्रक से टक्कर हो गया।

Aman Kumar Singh
Published on: 3 Jun 2023 6:32 PM GMT (Updated on: 3 Jun 2023 7:15 PM GMT)
Coromandel Express Accident: बालासोर हादसे के शिकार यात्रियों के साथ फिर हादसा, घायलों को ले जा रही बस का एक्सीडेंट
X
Coromandel Express Accident Update (Social Media)

Coromandel Express Train Accident : ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ओडिशा (Odisha) और पश्चिम बंगाल (West Bengal) कुछ ज्यादा ही बुरे दौर से गुजर रहे हैं। ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेन दुर्घटना के शिकार हुए, जिसमें अब तक 288 लोगों ने जान गंवाई। 747 यात्री घायल हैं जबकि 56 गंभीर रूप से जख्मी हैं। इन्हीं घायल यात्रियों को ले जा रही एक बस बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर (Paschim Medinipur) में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बता दें ये ओडिशा और पश्चिम बंगाल का सीमावर्ती क्षेत्र है। हाईवे पर बस ने एक पिकअप ट्रक को टक्कर मार दी। कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस घायलों को अस्पताल भिजवा रही है।

बालासोर हादसे (Balasore Train Accident) के बाद से अब तक कई नेता घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और धर्मेंद्र प्रधान के साथ हालातों का जायजा लिया। इसके बाद, पीएम ने घायल लोगों से अस्पताल जाकर मुलाकात की। आपको बता दें, घटनास्थल से कई घायलों को अब भी अस्पताल पहुंचाने का काम किया जा रहा है।

बस मेदिनीपुर में हुई दुर्घटना का शिकार

इसी कड़ी में बालासोर हादसे में घायल यात्रियों को ले जा रही एक बस पश्चिम मेदिनीपुर में दुर्घटना का शिकार हो गई। घायल यात्री बालासोर से कई जिलों में पहुंच रहे थे, तभी पश्चिम मेदिनीपुर में बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस बस हादसे की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग गया। स्थानीय पुलिस घायलों को अस्पताल से गई है।

पिकअप वैन से टकरा गई बस

बस एक्सीडेंट पश्चिमी मेदिनीपुर के पास नेशनल हाइवे- 60 पर हुआ। बस घायलों को लेकर गंतव्य की तरफ बढ़ रही थी, तभी हादसा हो गया। आपको बता दें, कि पिकअप वैन और बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। कई लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी जाम लग गया। स्थानीय पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू किया। सभी यात्रियों को अलग-अलग जगहों पर भेजने के प्रयास तेज हैं।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story