×

कोरोना वायरस पर बड़ी खबर: विदेशी मुसाफिरों पर रहेगी नजर, हाथ पर लगेगी मुहर

कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र है और आज ही मुंबई के अस्पताल में कोरोना से पहली मौत हुई है। सबसे ज्यादा 39 मामले महाराष्ट्र से आए हैं। महाराष्ट्र में कल से कॉलेज भी बंद कर दिए है। साथ ही परीक्षाएं भी टाल दी गई हैं। सिद्धि विनायक मंदिर, शिरडी के साईं मंदिर समेत कई बड़े धार्मिक स्थलों को बंद कर दिया गया है।

SK Gautam
Published on: 17 March 2020 1:02 PM GMT
कोरोना वायरस पर बड़ी खबर: विदेशी मुसाफिरों पर रहेगी नजर, हाथ पर लगेगी मुहर
X

नई दिल्ली: महामारी के रूप में बढ़ते हुए कोरोना से तीसरे शख्स की मौत का मामला सामने आया है। मुंबई के अस्पताल में 64 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई है। देश में कोरोना वायरस के मामले का आंकड़ा 128 तक पहुंच गए हैं। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र प्रभावित है। कोरोना से निपटने के लिए उद्धव सरकार ने खास तैयारी की है।इसके तहत विदेश से आने वाले मुसाफिरों पर सरकार की सख्त नजर है।

ये ठप्पा विदेश से लौटने वाले हर भारतीय को लगानी होगी ताकि उनका ख्याल रखा जा सकेगा और लोग भी अलर्ट रहें। इस मुहर में लिखा है- प्राउड टू प्रोटेक्ट मुंबईकर, होम क्वारंटाइन, 30 मार्च 2020।विदेश से आने वाले लोगों को 30 मार्च तक होम क्वारंटाइन में रखा जाएगा।उनको किसी से मिलने की इजाजत नहीं दी गई है।

होटलों में क्वारंटाइन की व्यवस्था

सरकार ने एक आदेश में कहा कि जो भी लोग विदेश से आर रहे हैं, उनके हाथ पर मुहर लगाई जाएगी। हम हवाई अड्डों के आसपास भी बुकिंग कर रहे हैं।जो लोग मुफ्त में क्वारंटाइन का फायदा उठाना चाहते हैं, वे सेवन हिल्स जा सकते हैं या अगर वे पैसा देने के लिए तैयार हैं तो उन्हें इसका खर्च वहन करना होगा। हालांकि हम दरों पर बातचीत कर रहे हैं।

ये भी देखें: मध्य प्रदेश: विधायक हो गए लापता, परिवार ने हाईकोर्ट से लगाई गुहार

महाराष्ट्र में अब तक 39 केस

कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र है और आज ही मुंबई के अस्पताल में कोरोना से पहली मौत हुई है। सबसे ज्यादा 39 मामले महाराष्ट्र से आए हैं। महाराष्ट्र में कल से कॉलेज भी बंद कर दिए है। साथ ही परीक्षाएं भी टाल दी गई हैं। सिद्धि विनायक मंदिर, शिरडी के साईं मंदिर समेत कई बड़े धार्मिक स्थलों को बंद कर दिया गया है।

हाई कोर्ट में सिर्फ 2 घंटे काम

मॉल, थियेटर, जिम की तालाबंदी के बाद मुंबई की प्राइवेट कंपनियों को लेकर भी बड़ा आदेश आया है।अब कंपनियों से 50 फीसदी कर्मचारियों को घर से काम लेना होगा।बॉम्बे हाई कोर्ट में सिर्फ 2 घंटे काम होगा, निचली अदालतें सिर्फ 3 घंटे काम करेंगी।

ये भी देखें: स्मार्ट सिटी बनाने वाले शहर का है ये हाल, देख रह जाएंगे दंग

SK Gautam

SK Gautam

Next Story