COVID-19 पर 'ब्रेक'! देश में एक्टिव मामलों में तीसरे दिन गिरावट, बढ़ी राहत की उम्मीद

COVID-19 Update In India: देश में कोविड-19 के नए मामलों में आज यानी 17 जून को तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है।

Priya Singh Bisen
Published on: 17 Jun 2025 12:49 PM IST
COVID-19 Update In India
X

COVID-19 Update In India

COVID-19 Update In India: काफी समय से देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर स्थिति चिंताजनक बनी हुई थी। लेकिन अब भारत के लिए राहत की खबर सामने आयी है। देश में कोविड-19 के नए मामलों में आज यानी 17 जून को तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में सक्रिय कोविड मामलों की संख्या कम होकर मात्र 6,836 रह गई है। यह संकेत है कि नए वैरिएंट का प्रभाव अब हल्का पड़ रहा है और देश फिर से सामान्य स्थिति की तरफ बढ़ रहा है।

बता दे, पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के लगभग 428 सक्रिय मामले घटे हैं। इससे पहले बीते सोमवार को 119 मामलों की कमी दर्ज की गई थी। यह गिरावट लगातार संकेत दे रही है कि देश में कोविड-19 संक्रमण की स्थिति अब नियंत्रण में है।

राज्यों में किस प्रकार कम हुई संख्या?

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, केरल में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई है, जहां एक दिन में करीब 261 मामले कम हुए हैं। केरल में अब कुल 1,659 सक्रिय मामले बचे हैं। इसके बाद गुजरात में 185 मामलों में कमी आयी है और वहां अब कुल 1,248 एक्टिव केस रह गए हैं।

वहीं, दिल्ली में भी स्थिति में सुधार देखा जा रहा है, जहां 94 सक्रिय मामले कम हुए हैं और अब कुल 555 एक्टिव केस हैं। महाराष्ट्र में 28, आंध्र प्रदेश में 18, सिक्किम में 13 और असम में 3 मामलों की कमी आयी है। वहीं, तेलंगाना, बिहार, छत्तीसगढ़ और गोवा में 1-1 मामले कम हुए हैं।

प्रमुख राज्यों में कोविड-19 की स्थिति

देश के अन्य प्रमुख राज्यों की बात करें तो:

- कर्नाटक में वर्तमान में लगभग 696 सक्रिय मामले हैं।

- उत्तर प्रदेश में 278 मामले

- राजस्थान में 251 मामले

- तमिलनाडु में 222 मामले

- हरियाणा में 103 सक्रिय मामले हैं।

इन आंकड़ों से साफ़ है कि पूरे देश में कोविड-19 की स्थिति पहले की तुलना में काफी सुधार हुआ है। हालांकि, स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि भले ही मामले कम हो रहे हों, लेकिन सतर्कता बनाए रखना अब भी बहुत जरूरी है।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

विशेषज्ञों के मुताबिक, नए वैरिएंट्स की निगरानी करना और समय पर टेस्टिंग करना अभी भी आवश्यक है। साथ ही, जिन लोगों ने अब तक बूस्टर डोज़ नहीं ली है, उन्हें जल्द से जल्द वैक्सीनेशन पूरा कर लेना चाहिए।

बता दे, भारत में कोविड-19 की मौजूदा स्थिति में आज तीसरे दिन सुधार हुआ है, लेकिन पूरी तरह से लापरवाही करना सही नहीं होगा। मास्क, हैंड सैनिटाइज़र और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे आवश्यक एहतियाती उपायों को अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। सरकार की ओऱ से भी निगरानी जारी है और लोगों को किसी भी लक्षण की स्थिति में तुरंत जांच कराने की सलाह दी गई है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story