×

सावधान दिल्ली वालों: अब सरेआम बीच सड़क पर लूट जाएंगे आप

देश की राजधानी दिल्ली में चोरों ने चोरी करने का नया फार्मूला ढूंढ निकाला है। चोरों ने अब चलती बाइक से सामान चोरी करने का उपाए निकाला हैं। आप इस वीडियो को देखकर हैरान रह जाएंगे। आपको पता भी नहीं चलेगा और आपका सामान चोरी हो जाएगा। दिल्ली के उत्तम नगर के इस घटना की वजह से लोग सन्न हो गए है।

Roshni Khan
Published on: 13 Aug 2019 8:37 AM GMT
सावधान दिल्ली वालों: अब सरेआम बीच सड़क पर लूट जाएंगे आप
X

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में चोरों ने चोरी करने का नया फार्मूला ढूंढ निकाला है। चोरों ने अब चलती बाइक से सामान चोरी करने का उपाए निकाला हैं। आप इस वीडियो को देखकर हैरान रह जाएंगे। आपको पता भी नहीं चलेगा और आपका सामान चोरी हो जाएगा। दिल्ली के उत्तम नगर के इस घटना की वजह से लोग सन्न हो गए है। CCTV में देखा जा सकता है कि कैसे चोर और बाइक से गुजर रहे लोगो की बैग की चैन खोलकर समान निकालने की कोशिश कर रहे है।

ये भी देखें:राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से केशव मौर्य ने मुलाकात कर भेंट की पुस्तक

वीडियो उत्तम नगर की आर्य समाज रोड का है। इस रोड पर काफी ट्रैफिक होता है। जिसका फायदा चोरों ने उठाया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बाइक चला रहा है और उसने बैग लटकाया हुआ है। पीछे से चोर आया और उसने बैग की चेन खोलकर सामान चुरा लिया। उसके कुछ साथी पास में ही खड़े हैं और देख रहे हैं। चोरी करने के बाद वो दोस्तों के साथ खड़ा हो जाता है और बाइक सवार निकल जाता है।

ये भी देखें:कश्मीर पर सतर्क सरकार: अब इस सेवा को किया गया तत्काल बंद

चोकने वाली बात ये है की इतनी भीड़ में लोग इन्हें देख भी रहे है लेकिन कोई रोकने या पुलिस को बुलाने की ज़हमत नही उठा रहा। फिलहाल पुलिस इस वीडियो के वायरल होने के बाद कार्रवाही कर रही है।। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story