×

CUET UG Result 2022 : जानें कब जारी होगा सीयूईटी यूजी का रिजल्ट, यूजीसी चेयरमैन ने दी जानकारी

CUET UG Result 2022 : चेयरमैन जगदीश कुमार ने शुक्रवार को जानकारी दी कि, सीयूईटी-यूजी के रिजल्ट (CUET UG Result 2022) के परिणाम 15 सितंबर 2022 तक घोषित किये जाएंगे। 

aman
Written By aman
Published on: 9 Sep 2022 6:19 AM GMT (Updated on: 9 Sep 2022 6:25 AM GMT)
cuet ug result 2022 to be announced by 15 september 2022 ugc chairman m jagadesh kumar said
X

प्रतीकात्मक चित्र 

CUET UG Result 2022 : कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी CUET UG 2022 की आंसर-की (Answer Key) जारी कर दी गई है। जिसके बाद स्टूडेंट्स को रिजल्ट का इंतजार है। इसी कड़ी में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के चेयरमैन जगदीश कुमार (UGC Chairman Jagadesh Kumar) ने शुक्रवार (09 सितंबर 2022) को जानकारी दी कि, सीयूईटी-यूजी के रिजल्ट (CUET UG Result 2022) के परिणाम 15 सितंबर 2022 तक घोषित किये जाएंगे।

यूजीसी चेयरमैन ने ये भी बताया, कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 15 सितंबर तक रिजल्ट का ऐलान करेगा। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि अगर संभव हुआ तो इससे पहले भी परिणाम घोषित किए जा सकते हैं।

दाखिले के लिए टफ फाइट

आपको बता दें, कि केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए देश में पहली बार सीयूईटी के तहत छात्रों का चयन किया जा रहा है। लेकिन, स्टूडेंट्स की अधिक होने की वजह से प्रतियोगिता काफी अधिक है। मीडिया में छपी ख़बरों की मानें तो दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) में दाखिले को लेकर मारामारी देखने को मिल सकती है। क्योंकि, एडमिशन के लिए सबसे ज्यादा आवेदन दिल्ली विश्वविद्यालय से ही आए हैं। सीयूईटी की परीक्षा (CUET exam) के हर फेज में भारी संख्या में छात्र शामिल हुए थे। ज्ञात हो कि, इस बार आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स की संख्या करीब 14 लाख से भी अधिक थी। मगर, सिर्फ 60 फीसदी छात्रों ने ही प्रवेश परीक्षा (CUET Entrance Examinations) दी। दिल्ली रीजन में सबसे अधिक 80 फीसद अभ्यर्थियों ने एग्जाम दिया।

कब हुई थी परीक्षा

आपको बता दें, कि CUET UG 2022 की परीक्षा 15 जुलाई से 30 अगस्त 2022 तक चली। देश के 259 शहरों तथा देश के बाहर 9 शहरों में इस परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसके लिए कुल 489 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। एग्जाम में या इससे संबंधित किसी भी समस्‍या के लिए NTA की तरफ से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए थे। उम्मीदवार cuet-ug@nta.ac.in पर अपनी समस्या को मेल भी कर सकते हैं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story