×

बाहरी तत्वों ने बढ़ा दिया था #BHU का आंदोलन : रेखा शर्मा

Rishi
Published on: 6 Oct 2017 8:57 AM GMT
बाहरी तत्वों ने बढ़ा दिया था #BHU का आंदोलन : रेखा शर्मा
X

वाराणसी : राष्ट्रीय महिला आयोग की कार्यकारी अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बीएचयू मामले की जांच करने के बाद कहा कि लड़कियों से बात हुई है। बीएचयू में छेड़खानी होती है। बहुत ज्यादा होती है। जो घटना हुई ये इसलिये हुई कि शुरू में आंदोलन लड़कियों ने किया लेकिन बाद में वो उनके हाथ से निकल गया। इसके बाद जो लड़के छेड़ते थे वही बवाल करने लगे। शर्मा ने कहा वीसी आंदोलन कर रही लडकियों से मिल लेते तो बवाल नहीं होता।

वीसी पर रेखा ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा मौके पर उनका ना आना उनकी सुरक्षा का मामला हो सकता था। लेकिन वो जनरल ही क्या जो फ्रंट पर खुद न जाये। उसने सिपाही भेज दिए

लाठीचार्ज के बारे में जब रेखा ने एसएसपी से सवाल किया तो उन्होंने बताया कि आगजनी के बाद लाठीचार्ज हुआ। लेकिन महिला पुलिस साथ नहीं थी, ये गलत है।

शर्मा ने कहा लड़के और लड़कियों के समान अधिकार की बात हुई है। लड़कियों और लड़कों के हॉस्टल का समय एक जैसा होगा। लाइब्रेरी 24 घंटे खोली जाए। इसके लिए लड़कियों को बस प्रोवाइड कराया जाए। हाई लेवल का सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए। बाहरी व अराजक लड़कों को पहचान कर उनपर कड़ी कार्यवाही के लिए एसएसपी से कहा है।

रेखा ने बताया वीसी को फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नही उठाया। अब हम उन्हें दिल्ली तलब करेंगे।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story