×

'इस्लामिक देशों में भेज देंगे 15 लाख हिंदू लड़कियों का डाटा', अंडर गारमेंट्स कंपनी को धमकी...खुद को बताता था राष्ट्रवादी

Rajasthan News: राजस्थान पुलिस ने बताया कि, आरोपी का नाम संजय सोनी है। वह उदयपुर का रहने वाला है। आरोपी खुद भी उस ग्रुप का हिस्सा है, जिसमें अंडर गारमेंट्स कंपनी का डाटा लीक हुआ है।

Aman Kumar Singh
Published on: 5 Jun 2023 11:05 PM GMT (Updated on: 5 Jun 2023 11:07 PM GMT)
इस्लामिक देशों में भेज देंगे 15 लाख हिंदू लड़कियों का डाटा, अंडर गारमेंट्स कंपनी को धमकी...खुद को बताता था राष्ट्रवादी
X
प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक अंडर गारमेंट्स बनाने वाली कंपनी के पोस्ट होल्डर को एक शख्स द्वारा धमकी भरा मेल भेजा गया। मेल में धमकी भरे अंदाज में लिखा है यदि कंपनी ने उसे 1,000-1,500 डॉलर (82 हजार रुपए से 1.23 लाख रुपए) तक नहीं भेजे, तो वह कंपनी की साइट हैक कर लेगा। हैकिंग के बाद 15 लाख हिंदू लड़कियों (1.5 million Hindu Girls Data) की जानकारी इस्लामिक देशों को भेज देगा। शिकायत मिलने के बाद राजस्थान पुलिस हरकत में आई। एसओजी ने आरोपी संजय सोनी को गिरफ्तार।

राजस्थान पुलिस की एसओजी ( Special Operation Group) ने बताया, 'अंडर गारमेंट्स कंपनी के पोस्ट होल्डर ने शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। पता चला कि कंपनी से 92 लाख महिलाएं जुड़ी हुई हैं। एक हैकर ने 24 अप्रैल, 2023 को कंपनी को मेल भेजा था। उस मेल में लिखा था, उसने 15 महिलाओं का डाटा उनकी कंपनी से हैक कर बेच दिया है।'

हिंदू लड़कियों का डाटा मुस्लिम देशों को भेज रहा

राजस्थान पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी संजय सोनी ने 16 मई को एक ट्वीट किया। जिसमें उसने 15 लाख हिंदू लड़कियों का डाटा मुस्लिम देशों को भेजा जा रहा है। उसने 25 मई को कंपनी को मेल भेजा और करीब 1.23 लाख रुपए की रंगदारी मांगी। अगले ही दिन कंपनी ने उसे मेल भेजकर जवाब दिया, उसे भी ट्वीट कर दिया।

सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश

कंपनी ने अपनी रिपोर्ट में आरोप लगाया है, कि 'इस्लामिक देशों में रहने वाली हिंदू लड़कियों का डाटा बताकर आरोपी सांप्रदायिक सद्भाव (Communal Harmony) को बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है। दूसरी तरफ, आरोपी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ट्वीट कर हिंदू लड़कियों को चेतावनी जारी करते हुए चौकस रहने को कहा था।' कंपनी की शिकायत और बयानों तथा आरोपी के अकाउंट की पड़ताल के बाद SOG ने एक्शन लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सोशल मीडिया पर 'दिखा दोहरा चरित्र' !

पड़ताल में सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि आरोपी संजय सोनी का 'दोहरा चरित्र' सामने आया है। सोशल मीडिया अकाउंट में उसने खुद को 'राष्ट्रवादी' बताया है। अपनी एक पोस्ट में आरोपी ने लिखा था, 'प्यारी महिलाओं तुम्हारा डाटा सुरक्षित नहीं है। उसे मुस्लिम ग्रुप में भेज दिया गया है। हर महिला यूजर को कंपनी के खिलाफ पुलिस में शिकायत करनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, दिल्ली में कपिल मिश्रा (Kapil Mishra) के साथ भी पूरी जानकारी शेयर कर दी गई। सभी लड़कियां सुरक्षित रहें।'

उदयपुर का रहने वाला है आरोपी

राजस्थान पुलिस ने बताया कि, आरोपी का नाम संजय सोनी है। वह उदयपुर का रहने वाला है। आरोपी खुद भी उस समूह का हिस्सा है, जिसमें अंडर गारमेंट्स कंपनी का डाटा लीक हुआ है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले की जांच जारी है।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story