Cyclone Alert: आ रहा है भयंकर तूफान! भारत में मचा सकता है तबाही, बंगाल की खाड़ी में हलचल

Cyclone Alert: बताया गया है कि बंगाल की खाड़ी में हलचल शुरु हो गई है। मगर इससे ज्यादा हलचल अरब सागर में है।

Network
Newstrack Network
Published on: 11 Oct 2024 7:32 AM GMT
Cyclone Alert
X

Cyclone Alert (Pic: Social Media)

Cyclone Alert: देश के अधिकतर राज्यों से मानसून की विदाई होने लगी है। दिल्ली, राजस्थान, पंजाब समेत कई राज्यों से दक्षिण-पश्चिम मानसून जा चकुा है। इस बीच मौसम विभाग ने बताया कि मौसम में बदलाव के चलते भारतीय समुद्रों के किनारे चक्रवात के लिए सहायक होगा। रिपोर्ट के अनुसार इस मौसम में अक्सर अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में हलचल देखने को मिलती है। इस महीने चक्रवात के संकेत मिल रहे हैं। यह मानसून के बाद का पहला चक्रवात हो सकता है। यह चक्रवात अक्टूबर में ही आ सकता है। माना जा रहा है कि यह भारी तबाही मचा सकता है। पिछले साल भी अक्टूबर में समुद्र तट के दोनों ओर एक-एक चक्रवात बने थे।

आ सकता है भयंकर चक्रवात

स्काईमेट वेदर ने इसे लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। इसके अनुसार मानसून के बाद तूफान की आशंका बढ़ने लगी है। दक्षिण पूर्व अरब सागर और लक्षद्वीप क्षेत्र में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसे आने वाले चक्रवाती तूफान के शुरुआती संकेत के रूप में देखा जा रहा है। अगर यह तूफान आता है तो यह भारत में मानसून के बाद का पहला तूफान हो सकता है। बता दें कि मानसून की वापसी के चलते एक Circulation जमा हो जाता है। दक्षिण पूर्व अरब सागर और लक्षद्वीप क्षेत्र में भी ऐसा होना 10 अक्टूबर से ही शुरु हो गया है। बताया जा रहा है कि यह इसी तरह 14 अक्टूबर तक समुद्र के हिस्से पर घूमता रहेगा। इसके बाद यह तेज होकर समुद्र की तरफ बढ़ सकता है। जिससे समुद्र में हलचल होगी।

भारत में मचा सकता है तबाही

हालांकि इस तूफान के बारे में एकदम सटीक जानकारी नहीं है। रिपोर्ट में बताया गया कि चक्रवात समुद्र में काफी मजबूती के साथ उठते हैं। ऐसे में उनकी समय सीमा, ट्रैक और तीव्रता को पार करना आम है। साथ ही बताया गया है कि बंगाल की खाड़ी में हलचल शुरु हो गई है। मगर इससे ज्यादा हलचल अरब सागर में है। अरब सागर से उठने वाले तूफान ओमान, यमन और सोमाली तट की ओर जाते हैं। मगर इनकी दिशा बदलने की पूरी संभावना होती है। अगर ऐसा होता है तो चक्रवात गुजरात की ओर जा सकता है। ऐसे में भारत में भी तबाही मच सकती है।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story