Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में ‘Dana’ चक्रवात की दस्तक, UP के इन जिलों में होगा तूफान का असर

Cyclone Alert: 23 अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनने की संभावना है। यह चक्रवात 24 अक्टूबर (गुरूवार) को पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटों से टकरा सकता है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 21 Oct 2024 7:33 AM GMT (Updated on: 21 Oct 2024 8:11 AM GMT)
cyclone dana
X

बंगाल की खाड़ी में ‘डाना’ चक्रवात की दस्तक (न्यूजट्रैक)

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में फिर तूफान का खतरा मंडराने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार 23 अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनने की संभावना है। यह चक्रवात 24 अक्टूबर (गुरूवार) को पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटों से टकरा सकता है। इस चक्रवाती तूफान का नाम ‘डाना’ (Dana) रखा गया है। जिसके चलते इन दोनों राज्यों में तेज हवा के साथ भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी एवं उससे सटे उत्तरी अंडमान सागर पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं, उत्तरी अंडमान सागर और उससे सटे पूर्व-मध्य और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव के कारण सोमवार सुबह पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी अंडमान सागर पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है।

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार आंध प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश, ओडिशा और म्यांमार के तटवती क्षेत्रों में चक्रवाती तूफान का खतरा बना रहा है। इस तरह के चक्रवाती तूफान अप्रत्याशित होते हैं। पश्चिम बंगाल और ओडिशा में चक्रवाती तूफान के मजबूत होकर तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

वहीं निम्न दबाव पश्चिम-उत्तर से बीओबी के मध्यम भागों की ओर बढ़ेगा। 23 अक्टूबर को इसके चक्रवात में परिवर्तित होने की पूरी संभावना है। इस चक्रवाती तूफान के पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटों पर 24 अक्टूबर को टकराने की संभावना है। बंगाल के पूर्व मंदिनीपुर व दक्षिण 24 परगना में तूफान के चलते सबसे अधिक बारिश की संभावना जतायी जा रही है। तूफान के तटों से टकराने के बाद तेज हवा और बारिश की संभावना है। तूफान के चलते तटीय इलाकों के मछुआरों और लोगों को अलर्ट कर दिया गया है।

यूपी में होगा ‘डाना’ तूफान का असर

उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में भी चक्रवाती तूफान ‘डाना’ का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जनपदों में 24 अक्टूबर से लेकर 26 अक्टूबर के बीच गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

यूपी के कई जनपदों में अक्टूबर माह में भी दिन के समय के तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। वहीं रात के तापमान में गिरावट हो रही है। जिससे लोगों को दिन में गर्मी और रात में ठंडक महसूस हो रही है। लेकिन 24 अक्टूबर से मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा और बारिष और आसमान में बादल छाने की वजह से दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी। जिससे लोगों को गुलाबी ठंडी का एहसास होगा।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story