×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

Cyclone Remal : पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान REMAL मचा सकता है तबाही, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Cyclone Remal : देशभर में भीषण गर्मी से आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है, इस बीच पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान परेशानी बढ़ा सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान को लेकर 25 और 26 मई को अलर्ट जारी किया है।

Rajnish Verma
Written By Rajnish Verma
Published on: 24 May 2024 5:37 PM GMT
Cyclone Remal : पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान REMAL मचा सकता है तबाही, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
X

Cyclone Remal : देशभर में भीषण गर्मी से आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है, इस बीच पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान परेशानी बढ़ा सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान को लेकर 25 और 26 मई को अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव वाले क्षेत्र के कारण पश्चिम बंगाल और आस-पास के क्षेत्रों में मूसलाधर बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में आने वाला यह पहला प्री मानसून चक्रवाती तूफान है। हिन्द महासागर क्षेत्र में चक्रवातों के नामकरण की प्रणाली के अनुसार, इसका नाम रेमल रखा गया है।

भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की स्थिति बन रही है, जो बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के कारण है। यह स्थिति बंगाल की खाड़ी में एक बड़े चक्रवात का संकेत भी माना जा रहा है। इसे मानसून से पहले बंगाल की खाड़ी का पहला चक्रवात भी कहा जा रहा है। बताया जा रहा है कि चक्रवात उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है। बताया जा रहा है कि 25 मई की सुबह तक चक्रवाती तूफान तेज रूप धारण कर सकता है, जो 26 मई की शाम तक बांग्लादेश और आसपास के पश्चिम बंगाल तटों से टकरा सकता है।

102 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

यह चक्रवाती तूफान भीषण रूप ले सकता है। इस चक्रवात का असर ये होगा कि लगभग 102 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। चक्रवात के कारण 26-27 मई को पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मिजोरम, त्रिपुरा और मणिपुर के तटीय जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि समुद्र की सतह का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक है तभी कम दबाव प्रणाली चक्रवात में बदल सकता है। यहां इस समय तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आस-पास है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर इस समय बहुत गर्म है, इसलिए ये चक्रवात आसानी से बन सकता है।

तबाही मचा सकता है रेमल

बता दें कि 2009 को पश्चिम बंगाल के सुंदरवन इलाके में आए 'आइला' चक्रवाती तूफान ने तांडव मचाया था। इसी तरह चक्रवाती तूफान 'रेमल' के भी तबाही मचाने की संभावना है। इसी तरह साल 2020 में चक्रवाती तूफान 'अम्फान' आया था, जिसकी रफ्तार 190 किमी प्रति घंटा थी, जिसने कोलकाता को पूरी तरह से तबाह कर दिया था।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story