×

Cyclone Sitrang: दिवाली से पहले चक्रवात 'सितरंग' की चेतावनी, ये राज्य होंगे प्रभावित, कहीं आपका शहर भी तो नहीं

IMD के अनुसार, 23-24 अक्टूबर के मध्य पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवात की संभावना जताई जा रही है। चक्रवात 'सितरंग' दिवाली 2022 के आसपास कई राज्यों को प्रभावित कर सकती है।

aman
Written By aman
Published on: 19 Oct 2022 9:25 AM GMT (Updated on: 19 Oct 2022 9:27 AM GMT)
cyclone sitrang likely to form over bay of bengal this weekend before diwali 2022
X

चक्रवात (Social Media) 

Cyclone Sitrang : भारत मौसम विभाग (India Meteorological Department) या आईएमडी ने कहा है, कि 23-24 अक्टूबर 2022 के दरमियान पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक उष्णकटिबंधीय चक्रवात बनने की संभावना जताई जा रही है। IMD के मुताबिक, भुवनेश्वर केंद्र (IMD Bhubaneswar) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि, सोमवार को दक्षिण अंडमान सागर (South Andaman Sea) तथा पड़ोस के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) अब उत्तरी अंडमान सागर (North Andaman Sea) के आसपास बना हुआ है। इस चक्रवात का नाम 'सितरंग' है।

मौसम विभाग के अनुसार, इसके प्रभाव से अगले 48 घंटों के भीतर दक्षिण-पूर्व तथा इससे सटे पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का एक क्षेत्र बनने की संभावना है। 22 अक्टूबर की सुबह मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर भी एक डिप्रेशन में केंद्रित होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम केंद्र की भविष्यवाणी के अनुसार, यह पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में और तेज हो सकता है। जिसका असर मैदानी क्षेत्रों में भी पड़ सकता है।

क्या लाएगा चक्रवात 'सितरंग'?

मौसम विभाग के विशेषज्ञों की मानें तो चक्रवात 'सितरंग' से कोई बड़ा मौसमी बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। मगर, 23 अक्टूबर की सुबह तक ओडिशा (Cyclone Sitrang in Odisha) में अलग-अलग जगहों पर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने मीडिया को बताया कि मौजूदा मौसम प्रणाली के 23 या 24 अक्टूबर के आसपास चक्रवात का रूप लेने की संभावना है।हालांकि, उन्होंने चक्रवात की तीव्रता और संभावित क्षेत्र से जुड़ी कोई भविष्यवाणी नहीं की। क्योंकि, यह अभी तक कम दबाव के क्षेत्र का आकार नहीं ले पाया है।'

ओडिशा, बंगाल, आंध्र में होगी अच्छी बारिश

इस महीने अब तक ओडिशा (Odisha), पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हुई है। 1 से 17 अक्टूबर के बीच ओडिशा और पश्चिम बंगाल में करीब 115 मिमी बारिश हुई। तटीय आंध्र प्रदेश में 187 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 81 प्रतिशत अधिक है। मौसम के मॉडल के अनुसार, चक्रवात 'सितरंग' के भारत के पूर्वी तट के करीब पश्चिम की ओर बढ़ने तथा उत्तरी तमिलनाडु (North Tamil Nadu), आंध्र प्रदेश (Andra Pradesh) और दक्षिणी ओडिशा (South Odisha) के क्षेत्रों को प्रभावित करने की उम्मीद है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story