×

साइरस मिस्त्री ने टाटा समूह की सभी कंपनियों से दिया इस्तीफा, कहा- लड़ाई लड़ते रहेंगे

By
Published on: 20 Dec 2016 4:07 AM GMT
साइरस मिस्त्री ने टाटा समूह की सभी कंपनियों से दिया इस्तीफा, कहा- लड़ाई लड़ते रहेंगे
X

मुंबईः साइरस मिस्त्री ने रतन टाटा के साथ आठ हफ्ते से चल रहे बोर्ड रूम वार के बाद टाटा समूह की 6 कंपनियों के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है। मिस्त्री ने कहा है कि वह हार नहीं मानेंगे। अपनी इस लड़ाई को बड़े मंच पर ले जाएंगे। बता दें कि टाटा समूह की कंपनियों टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, टाटा कैमिकल्स और इंडियन होटल्स ने शेयर बाजोरों को भेजी जानकारी में कहा है कि साइरस मिस्त्री ने उनके निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है।

इसके पहले अचानक ही 24 अक्टूबर को टाटा समूह के चेयरमैन पद से साइरस मिस्त्री को हटा दिया गया था। इसके बाद साइरस मिस्त्री ने दो पन्ने के बयान और रिकार्ड वीडियो संदेश जारी किया था। उसमें मिस्त्री ने कहा था कि प्रभावी सुधार और टाटा समूह के कर्मचारियों, शेयरधारकों तथा अन्य भागीदारों के बेहतर हितों के उद्देश्य को इस मंच से हटकर दूसरे मंच से बेहतर तरीके से हासिल किया जा सकता है। हालांकि उस समय मिस्त्री ने ये स्पष्ट नहीं किया था कि वह टाटा समूह के निदेशक मंडलो से भी इस्तीफा दे देंगें।

ये भी पढ़ें...टाटा इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर पद से हटाए गए साइरस मिस्त्री, चेयरमैन पद भी पड़ेगा छोड़ना

बता दें कि मिस्त्री ने टाटा समूह के निदेशक विजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि वह 36000 करोड़ के अगस्ता वेस्टलैंड डील में मुख्य भूमिका में शामिल थे। जबकि मिस्त्री के लगाए गए इन आरोपों को विजय सिंह ने खारिज कर दिया था। मिस्त्री ने कहा कि उनको टाटा समूह के चेयरमैन पद से हटाए जाने में विजय सिंह और रतन टाटा की साजिश थी।

ये भी पढ़ें...साइरस मिस्त्री बोले- अगस्ता वेस्टलैंड डील में टाटा संस के डायरेक्टर की थी अहम भूमिका

Next Story