×

GST: अंडा, दूध, सब्जियां सहित इन चीजों पर नहीं लगेगा टैक्स, ये हैं पूरी लिस्ट

आज वो घड़ी आ गई है जिसका पूरे देश को इंतजार है। देश का सबसे बड़ा ऐतिहासिक मेगा शो वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) शुक्रवार (30 जून) को रात 12 बजे से लागू हो जाएगा। 80 मिनट का यह समारोह संसद भवन में रखा गया है। इस मेगा शो में पीएम मोदी, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सहित कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।

priyankajoshi
Published on: 30 Jun 2017 8:11 AM GMT
GST: अंडा, दूध, सब्जियां सहित इन चीजों पर नहीं लगेगा टैक्स, ये हैं पूरी लिस्ट
X

नई दिल्ली : आज वो घड़ी आ गई है जिसका पूरे देश को इंतजार है। देश का सबसे बड़ा ऐतिहासिक मेगा शो वस्तु एवं सेवा कर (GST) शुक्रवार (30 जून) को रात 12 बजे से लागू हो जाएगा। 80 मिनट का यह समारोह संसद भवन में रखा गया है। इस मेगा शो में पीएम मोदी, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सहित कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।

लेकिन जीएसटी शुरू होने से पहले लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं कि आखिरकार किस वस्तु पर कितना टैक्स लगेगा। सरकार की ओर से लिस्ट जारी की गई है। जिसमें कुछ वस्तुएं ऐसी भी हैं जिन पर 0% टैक्स (कोई टैक्स नहीं) लगेगा।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी लिस्ट...

- खुला खाद्य अनाज

- ताज़ी सब्जियां

- बिना मार्का आटा

- बिना मार्का मैदा

- बिना मार्का बेसन

- गुड़

- दूध

- अंडे

- दही

- लस्सी

आगे...

-खुला पनीर

-बिना मार्का प्राकृतिक शहद

-खजूर का गुड़

-नमक

-काजल

-फूल भरी झाड़ू

-बच्चों की ड्रांइग और रंग की किताबें

-शिक्षा सेवाएं

-स्वास्थ्य सेवाएं

आगे की स्लाइड्स में जानें क्या है जीएसटी...

जीएसटी क्या है?

जीएसटी का पूरा नाम गुड्स एंड सर्विस टैक्स (वस्तु एंव सेवा कर) है। यह केंद्र और राज्य सरकारों की तरफ से लिए जा रहे 15 से अधिक इनडायरेक्ट टैक्स के बदले में लगाया जा रहा है। पूरे भारत में जीएसटी एक साथ पहली जुलाई से लागू हो जाएगा।

टैक्स स्लैब

जीएसटी लगने के बाद कई वस्तुओं और सेवाओं पर लगने वाले टैक्स समाप्त हो जाएंगे। एक जुलाई के बाद से देश में 'वन नेशन, वन टैक्स' का कॉन्सेप्ट अमल में आ जाएगा। जीसटी के तहत 5%, 12%, 18% और 28% के टैक्स स्लैब बनाए गए हैं। इसके अलावा, रफ डायमंड (बगैर तराशे हुए डायमंड) के लिए 0.25 पर्सेंट और गोल्ड पर 3 प्रतिशत का स्पेशल रेट है। लेकिन सिगरेट जैसी चीजों पर एडिशनल सेस भी लगेगा।

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story