×

डे इन हिस्ट्री, 29 अक्टूबर : 2005 की वो शाम, जब दिल्ली वालों ने देखा था मौत का मंजर

Aditya Mishra
Published on: 29 Oct 2018 7:11 AM GMT
डे इन हिस्ट्री, 29 अक्टूबर : 2005 की वो शाम, जब दिल्ली वालों ने देखा था मौत का मंजर
X

नई दिल्ली: इतिहास एक दिन में नहीं बनता, लेकिन हर दिन इतिहास के बनने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। 29 अक्टूबर के इतिहास के लिए भी यही मायने हैं। इस दिन इतिहास की कुछ बहुत महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं। जिसमें से एक घटना दिल्ली से जुड़ी हुई है।

आज ही के दिन 2005 में दिल्ली के दो व्यस्त इलाकों में एक के बाद एक दो जोरदार धमाके हुए थे। बम धमाके से पूरा शहर दहल उठा था। इसमें लगभग 60 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल हो गये थे। तो आईए जानते हैं, आज के दिन देश -विदेश में घटी कुछ अन्य प्रमुख घटनाओं के बारे में:-

देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कई घटनाएं हुईं हैं, जिसमें ये प्रमुख हैं

1911: अमेरिकी संपादक और प्रकाशक जोसफ पुलित्जंर का निधन हुआ था।

1923: ऑटोमन साम्राज्य के खत्म होने के एलान के साथ ही तुर्की में संसदीय लोकतंत्र ने अपने पैर जमा लिए और आज ही के दिन देश गणराज्य बना।

1985: मुक्केरबाजी में भारत को पहला ओलंपिक पदक दिलाने वाले बॉक्ससर विजेंद्र सिंह का जन्म: हुआ था।

1999: आज कि दिन आए चक्रवात ने पूर्वी भारत के तटीय प्रदेश को झिंझोड़ कर रख दिया था।

2005: दिल्लीवासी दीपावली के दो दिन पहले त्यौहार की गहमा गहमी में डूबे हुए थे तभी शहर के दो व्यस्त इलाकों पहाड़गंज और सरोजिनी नगर के बाज़ारों में धमाके हुए। इसमें 60 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 200 से ज्यादा लोग जख्मी हो गये थे।

ये भी पढ़ें...डे इन हिस्ट्री 23 अगस्त: आज ही के दिन छापी गई थी बाइबिल की पहली प्रति

ये भी पढ़ें...डे इन हिस्ट्री, 27 अक्टूबर: चीन में आये भूकम्प ने 50 हजार लोगों को कर दिया था बेघर

ये भी पढ़ें...‘डे’ इन हिस्ट्री, 9 सितंबर: आज ही के दिन कारगिल युद्ध के शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा का हुआ था जन्म

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story