×

'डे' इन हिस्ट्री, 25 अगस्त: जब दो बड़े बम धमाकों की गूंज से दहली मुंबई!

Aditya Mishra
Published on: 25 Aug 2018 11:49 AM IST
डे इन हिस्ट्री, 25 अगस्त: जब दो बड़े बम धमाकों की गूंज से दहली मुंबई!
X

मुंबई: वर्तमान में हमारे आस-पास जो भी वक्त बीतता है, उसमें दुनिया के किसी न किसी कोने में कुछ न कुछ जरूर घटित होता है। वह बीता हुआ कल हमारे लिए कई यादगार पलों को छोड़कर जाता है, जिससे हम सीखते हैं और जिंदगी में आगे बढ़ते जाते हैं। उन्हीं में से कुछ ऐसे भी ऐतिहासिक किस्से होते हैं, जो हमारे लिए बहुत खास या दिलचस्प होते हैं।

25 अगस्त के दिन का भी अपना इतिहास रहा है, इस दिन जहां मुंबई एक बार फिर बम धमाकों से दहलती है वहीँ भारतीय पोलो टीम विश्व विजेता बनकर भारत का नाम रोशन करती हैं। खैर, ऐसी ही कुछ और कड़वी-मीठी यादें 25 अगस्त के इतिहास से जुड़ीं हुई हैं, जिनको जानना हमारे लिए दिलचस्प होगा।

मुंबई में हुए थे दो बम विस्फोट!

25 अगस्त 2003 को मुंबई के गेटवे ऑफ़ इंडिया और झवेरी बाज़ार के पास दो कार बम धमाके हुए थे। इस हादसे में करीब 50 की मौत और सैकड़ों लोग घायल हुए थे। यह बम विस्फोट बहुत ही भयानक था। गेटवे ऑफ़ इंडिया वाले धमाके से तो ताज होटल की कांच तक टूट गई थी।

वहीँ घटनास्थल से करीब 1 किमी दूर समुद्र के पास मौजूद कई लोग भी घायल हो गए थे। झवेरी बाज़ार में आभूषणों की बहुत बड़ी मार्केट थी, जबकि गेटवे ऑफ़ इंडिया पर भी अक्सर भीड़ भाड़ रहती है।

देश और दु‍निया के इतिहास में 25 अगस्‍त के दिन कई घटनाएं दर्ज हैं, जिनमें ये प्रमुख हैं-

1819: स्‍ककॉटिश आविष्‍कारक जेम्‍स वॉट का निधन हुआ था।

1867: भौतिकी विज्ञानी और रसानशास्‍त्री माइकल फैराडे का निधन हुआ था।

1917: में ब्रिटिश इंडिया आर्मी में सेवाएं दे रहे 7 भारतीयों को पहली बार किग्‍स कमीशन मिला।

1992: में ब्रिटिश अखबार ने राजकुमारी डायना की बातचीत का ब्‍योरा जारी किया, इसमें उन्‍होंने प्रिंस से शादी पर नाखुशी जाहिर की थी।

2012: वोयेजर 1 सौरमंडल से बाहर अंत‍रिक्ष में दाखिल होने वाला पहला मानवनिर्मित यान बना था।

2012: में चांद पर कदम रखने वाले नील आर्मस्‍ट्रांग का निधन हुआ था।

ये भी पढ़ें...लखनऊ: जुलाई की GST पेमेंट की तिथि 25 अगस्त होगी



Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story