×

December School Holiday 2022: दिसंबर में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

December School Holiday 2022: दिसंबर के महीने में पड़ने वाली बैंक छुट्टियों, व्रत और छुट्टियों की लिस्ट लेकर आए हैं। जिसके हिसाब से आप अपनी छुट्टियों की प्लानिंग कर सकते हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 26 Dec 2022 2:35 AM GMT (Updated on: 26 Dec 2022 2:35 AM GMT)
December School Holiday
X

दिसंबर में स्कूल की छुट्टी (फोटो- सोशल मीडिया)

December School Holiday 2022: सर्दियां में सुबह बेड से उठना सबसे कठिन काम लगता है। ठंड की वजह से जब बड़ों का बेड से जल्दी उठने का मन नहीं करता है तो बच्चें स्कूल जाने के लिए कितनी हिम्मत करके सुबह उठकर स्कूल जाते हैं। अब तो कुछ दिन में दिसंबर शुरू होने वाला है। दिसंबर में सर्दी और भी कड़ाके की पड़ेगी। तभी तो सर्दियों में बच्चों को छुट्टियों का बहुत बेस्रबी से इंतजार रहता है। बच्चों के साथ-साथ ऑफिस जाने वालों को भी छुट्टियों का इंतजार रहता है। जिससे वो सर्दी में घर में आराम से बैठकर दिन गुजारे। तो अब बिल्कुल भी परेशान न होईए, क्योंकि आपके लिए दिसंबर के महीने में पड़ने वाली बैंक छुट्टियों, व्रत और छुट्टियों की लिस्ट लेकर आए हैं। जिसके हिसाब से आप अपनी छुट्टियों की प्लानिंग कर सकते हैं।

दिसंबर 2022 में छुट्टियां

दिनांक दिन दिवस

1 दिसंबर 2022 गुरुवार राज्य उद्घाटन दिवस / स्वदेशी विश्वास दिवस (नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश)

3 दिसंबर 2022 शनिवार विश्व विकलांग दिवस

5 दिसंबर 2022 सोमवार शेख मुहम्मद अब्दुल्ला जयंती (जम्मू और कश्मीर)

12 दिसंबर 2022 सोमवार Pa Togan Nengminza Sangma (मेघालय)

18 दिसंबर 2022 रविवार गुरु घासीदास जयंती की पुण्यतिथि

19 दिसंबर 2022 सोमवार गोवा मुक्ति दिवस

24 दिसंबर 2022 शनिवार क्रिसमस की पूर्व संध्या

25 दिसंबर 2022 रविवार क्रिसमस

26 दिसंबर 2022 सोमवार शहीद उधम सिंह जयंती

30 दिसंबर 2022 शुक्रवार Tamu Losar/U Kiang Nangbah

31 दिसंबर 2022 शनिवार नववर्ष की पूर्वसंध्या

दिसंबर 2022 त्योहार की लिस्ट
December 2022 Festival List

3 दिसंबर 2022 शनिवार मोक्षदा एकादशी

5 दिसंबर 2022 सोमवार प्रदोष व्रत (स)

8 दिसंबर 2022 गुरुवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत

11 दिसंबर 2022 रविवार संकष्टी चतुर्थी

16 दिसंबर 2022 शुक्रवार धनु संक्रांति

19 दिसंबर 2022 सोमवार सफला एकादशी

21 दिसंबर 2022 बुधवार प्रदोष व्रत (को), मासिक शिवरात्रि

23 दिसंबर 2022 शुक्रवार पौष अमावस्या

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story