×

INS Mormugao: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय नौसेना को सौंपा विध्वंसक युद्धपोत मोरमुगाओ

INS Mormugao: मोरमुगाओ P15B स्टील्थ-गाइडेड मिसाइल समेत कई आधुनिक और खतरनाक हथियारों से लैस है।

Jugul Kishor
Published on: 18 Dec 2022 7:10 AM GMT (Updated on: 18 Dec 2022 7:38 AM GMT)
Defence Minister Rajnath Singh handover INS Mormugao to Indian Navy
X

Defence Minister Rajnath Singh handover INS Mormugao to Indian Navy (Pic: Social Media)

Mormugao: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज महाराष्ट्र के मुंबई में युद्धपोत मोरमुगाओ नौसेना को सौंप दिया है। मोरमुगाओ P15B स्टील्थ-गाइडेड मिसाइल समेत कई आधुनिक और खतरनाक हथियारों से लैस है। मोरमुगाओ मिलने से भारतीय नौसेना की हिंद महासागर में पहुंच बढ़ेगी तथा देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा और चाकचौबंद होगी। इस विध्वंसक युद्धपोत को भारतीय नौसेना के 'वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो' ने डिजाइन किया है और इसका निर्माण मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड, मुंबई द्वारा किया गया है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 'मोरमुगाओ' की commissioning के लिए आज हम सभी जिस जगह एकत्र हुए हैं, यह ऐतिहासिक प्रदेश छत्रपति शिवाजी, संभाजी, और कान्होजी जैसे वीरों के पराक्रम का साक्षी रहा है। उनकी कर्मस्थली पर इस warship की commissioning अपना और भी विशिष्ट महत्त्व रखती है। मोरमुगाओ' fort हो या 'मोरमुगाओ' port, दोनों का ही नाम भारत के इतिहास में बड़ी विशिष्टता के साथ दर्ज़ हैI बताते हैं, कि 17th century में, वीर संभाजी के नेतृत्व में मराठा सेना ने Old Goa में पुर्तगालियों पर आक्रमण किया, और उनके विरुद्ध बड़े पैमाने पर अपनी वीरता का प्रदर्शन किया।


रक्षामंत्री ने कहा कि इस अवसर पर, मैं पूर्व रक्षा मंत्री स्वर्गीय मनोहर पर्रिकर जी को भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ, जो गोवा की धरती के ही पुत्र थे, और सितंबर 2016 में उन्हीं के करकमलों से INS मोरमुगाओ की लॉन्चिंग हुई थी। MDSL द्वारा तैयार यह युद्धपोत हमारी indigenous defence production capability का बड़ा उदाहरण प्रस्तुत करती है। इसमें कोई संदेह नहीं रह जाता है, कि आने वाले समय में हम न केवल अपनी जरूरतों के लिए, बल्कि दुनिया भर की जरूरतों के लिए भी जहाज निर्माण का काम करेंगे।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे देश भारत के तीन तरफ विद्यमान समुद्र हमारे लिए किसी वरदान से कम नहीं हैI इसकी location इसे strategic, trade और resources की दृष्टि से अत्यंत महत्त्वपूर्ण बनाती है। प्राचीन काल से ही समुद्र ने हमारे देश को अनेक प्रकार से समृद्ध करने का कार्य किया। समुद्र ने एक तरफ हमें natural resources उपलब्ध कराकर हमें समृद्ध किया है, तो दूसरी ओर इसने हमें दुनिया भर से जोड़ने का भी काम किया है। उन्होने कहा कि हाल ही में हमारे देश की economy दुनिया की top five economies में शामिल हो गई। और दुनिया की एक बड़ी एजेंसी का अनुमान यह बताता है, कि अगले 5 वर्षों में यानि 2027 तक भारत दुनिया की top 3 economies में शामिल हो जायेगा।

रक्षामंत्री ने कहा कि आज हमारा देश लगातार जो नई-नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है, उसके पीछे हमारी मज़बूत सुरक्षा व्यवस्था एक अहम् कारण है, और उसे बढ़ाने के लिए हम पूरी तरह तत्पर हैं। इस तेज़ी से बदलती दुनिया में अपने आप को किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार रखना हमारी सबसे बड़ी जरूरत हैI इस बात पर मैंने हमेशा बल दिया है और आज भी यह बात कह रहा हूँI समय के साथ देशों के बीच आर्थिक, राजनीतिक, और व्यापारिक संबंध लगातार बदल रहे हैं। उन्होने कहा कि पहले Covid की, फिर middle east, अफ़ग़ानिस्तान और अब यूक्रेन की स्थिति से हम सभी वाकिफ़ हैंI जाहिर है, इनका प्रभाव direct या indirect रूप से दुनिया के सभी देशों पर पड़ता है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story