×

राजनाथ सिंह ने रक्षा मंत्री का पदभार संभाला, अधिकारियों के साथ की बैठक

मोदी सरकार 2 में सभी मंत्रियों को उनके कामकाज का बंटवारा हो गया। पहली मोदी सरकार में गृह मंत्री रहे राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है। राजनाथ सिंह आज यानी शनिवार को रक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया है।

Dharmendra kumar
Published on: 1 Jun 2019 4:24 AM GMT
राजनाथ सिंह ने रक्षा मंत्री का पदभार संभाला, अधिकारियों के साथ की बैठक
X

नई दिल्ली: मोदी सरकार 2 में सभी मंत्रियों को उनके कामकाज का बंटवारा हो गया। पहली मोदी सरकार में गृह मंत्री रहे राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है। राजनाथ सिंह आज यानी शनिवार को रक्षा मंत्रालय का चार्ज संभाल लिया है। अपना कार्यभार संभालने के बाद राजनाथ सिंह ने मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक की। इससे पहले राजनाथ सिंह नेशनल वॉर मोमोरियल पहुंचे, जहां उन्होंने जवानों को नमन किया। उनके साथ तीनों सेनाओं के अध्यक्ष भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें...मोदी सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, अब मिलेगी 3000 रुपये मासिक पेंशन

शुक्रवार को राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा था, 'कल सुबह राष्ट्रीय समर स्मारक का दौरा करूंगा और हमारे बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि दूंगा, जिन्होंने राष्ट्र की सेवा में अपना बलिदान दिया। बाद में मैं औपचारिक रूप से इस देश के रक्षा मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करूंगा। राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा को और मजबूत बनाने के लिए तत्पर हैं।'

यह भी पढ़ें...icc world cup 2019 : विश्व कप में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने गेल

पिछली मोदी सरकार में सिंह के पास गृह मंत्रालय था लेकिन अब नए मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद उन्हें रक्षा मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है। उनसे पहले यह मंत्रालय निर्मला सीतारमण के पास था, जिन्हें इस बार वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story