×

गलवान घाटी में सैनिकों को खोना दर्दनाक, देश नहीं भूलेगा बलिदान: राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर लिखा, 'गलवान घाटी में सैनिकों को खोना दर्दनाक है। हमारे सैनिकों ने अपना फर्ज निभाते हुए देश के लिए जान दे दी। देश उनके बलिदान को कभी नहीं भूलेगा।'

SK Gautam
Published on: 17 Jun 2020 10:38 AM GMT
गलवान घाटी में सैनिकों को खोना दर्दनाक, देश नहीं भूलेगा बलिदान: राजनाथ सिंह
X

नई दिल्ली: एक तरफ चीन से फैले कोरोना से पूरा देश जंग लड़ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ चीन, भारत और चीन की सीमा पर तनाव को बढ़ा रहा है। गलवान घाटी में शहीद हुए भारत के 20 जवानों को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने श्रद्धांजलि दी है। बुधवार को ट्विटर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपना बयान जारी किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि "गलवान घाटी में सेना के जवानों ने अपना फर्ज निभाते वक्त जान दे दी, देश उनके इस बलिदान को कभी नहीं भूल पाएगा।"

गलवान घाटी में सैनिकों को खोना दर्दनाक- राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर लिखा, 'गलवान घाटी में सैनिकों को खोना दर्दनाक है। हमारे सैनिकों ने अपना फर्ज निभाते हुए देश के लिए जान दे दी। देश उनके बलिदान को कभी नहीं भूलेगा।' रक्षा मंत्री ने लिखा कि शहीद जवानों के परिवारों के प्रति वह सांत्वना प्रकट करते हैं, देश उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। हमें अपने देश के जवानों पर गर्व है।

ये भी देखें: ये चीन की चाल: नेशनल हाईवे 219 को बचाने के लिए जुटा है देश

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत समेत अन्य सेना के अफसरों से बात

बता दें कि मंगलवार को सेना के जवानों की शहादत के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का ये पहला बड़ा बयान है। शहीद जवानों की खबर के बाद से ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लगातार बैठकें कर रहे हैं। उन्होंने सबसे पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत समेत अन्य सेना के अफसरों से बात की।

रक्षा मंत्री ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी बात की

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हुई सुरक्षा मामलों की बैठक में भी राजनाथ ने हिस्सा लिया। बुधवार सुबह रक्षा मंत्रालय में राजनाथ सिंह और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच विस्तृत बैठक हुई। इस दौरान रक्षा मंत्री ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी बात की।

ये भी देखें: भारत-चीन विवाद पर PM मोदी ने 19 जून को सर्वदलीय बैठक बुलाई

गौरतलब है कि 15-16 जून की रात लद्दाख के पास गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इसमें भारत के 20 जवान शहीद हो गए हैं, जिनमें एक कमांडिंग अफसर भी शामिल थे।

चीन के करीब 40 जवान हताहत हुए

इसके अलावा सूत्रों का कहना है कि चीन को भी इसमें बड़ा नुकसान हुआ है और उसके एक कमांडिंग अफसर समेत करीब 40 जवान हताहत हुए हैं। हालांकि, चीन ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story