×

राजनाथ सिंह का भ्रष्टाचार के बहाने UPA सरकार पर निशाना, बोले-...उन दिनों भ्रष्टा 'चार से 'आठ' और 'सोलह' बन गया था

Rajnath Singh News: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले, 'हमने देश में भ्रष्टाचार की चुनौती स्वीकारी। उसमें बदलाव लाए। बीते एक दशक में काफी फर्क देखने को मिला। राजनाथ सिंह ने यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए भ्रष्टाचार पर खुलकर बोला।

Aman Kumar Singh
Published on: 19 Aug 2023 2:47 PM GMT (Updated on: 19 Aug 2023 3:02 PM GMT)
राजनाथ सिंह का भ्रष्टाचार के बहाने UPA सरकार पर निशाना, बोले-...उन दिनों भ्रष्टा चार से आठ और सोलह बन गया था
X
Defense Minister Rajnath Singh (Social media)

Rajnath Singh targets UPA Govt: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) ने कहा, '2014 के बाद देश में कई तरह के बदलाव हुए हैं। ये सभी बदलाव दूरगामी हैं। इस दौरान राजनाथ सिंह ने भारत में 1947 के बाद से हुए बदलावों की चर्चा की। उन्होंने अपने संबोधन में पीवी नरसिम्हा राव के दौर और आर्थिक बदलाव की भी बात की। मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) के दौर के घपलों-घोटालों की चर्चा करते हुए राजनाथ सिंह बोले, 'तब भ्रष्टा'चार' इतना था कि भ्रष्टा 'सोलह' हो गया था।'

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने ये बातें न्यूज़ चैनल 'आज तक' के एक कार्यक्रम में कही। अपने संबोधन में रक्षा मंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में पोखरण परीक्षण (Pokhran Test) की भी बात की। उन्होंने कहा, 'देश ने उस दौर में भी बदलाव देखे। लेकिन, साल 2011 आते-आते देश को बदलाव की विशेष जरूरत लगी। फिर बदलाव हुआ। अब निरंतर हमारी सरकार चल रही है।'

'नए भारत' की बात होगी, तो इस दौर को याद करेंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संबोधन की शुरुआत 'नए भारत' से की। उन्होंने बताया, 'भारत नया देश कैसे हो सकता है। राजनाथ बोले, 1947 के बाद जब देश की पूरी राजनीतिक स्थिति बदली तब कह सकते हैं कि नए भारत का निर्माण हुआ। ठीक वैसे ही जब हम नए भारत की बात करते हैं तो हम इस दौर को याद करेंगे।'

राजनाथ सिंह- हमने भ्रष्टाचार पर 'अभूतपूर्व' काबू पाया

राजनाथ सिंह (Rajnath Singh on UPA Scam) ने कहा, 'हमने देश में भ्रष्टाचार की चुनौती स्वीकार की। हमारी सरकार ने उसमें बदलाव लाए। बीते एक दशक में देश ने काफी फर्क देखा है। रक्षा मंत्री ने इस दौरान यूपीए सरकार पर निशाना साधा। कहा, उन दिनों 'भ्रष्टाचार' चार न रहकर 'भ्रष्टा 'आठ' बन गया था। फिर, धीरे-धीरे यह 'भ्रष्टा 'सोलह' हो गया था। करप्शन पर लगाम लगाने की चर्चा तब भी होती थी लेकिन मूर्त रूप में काम नहीं हुए। हमारी सरकार ने जिस कठोरता से भ्रष्टाचार पर काबू पाया है, वो अभूतपूर्व है।'

'मनी लॉन्ड्रिंग से जनता की हक़ मारी हो रही थी..'

रक्षा मंत्री ने संबोधन में काले धन पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा, 'हमें नए भारत का निर्माण करना था। जिसके लिए नए रिसोर्सेज की जरूरत थी। हम जानते हैं कि, नए संसाधन तभी एकत्र हो सकते हैं जब काले धन (Black Money) पर लगाम लगाया जाए। रक्षा मंत्री ने कहा, जब हमारी सरकार बनी तो हमने देखा कि कैसे मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) के जरिए देश की जनता की हक मारी हो रही है।'

भ्रष्टा 'चार' को अब भ्रष्टा 'जीरो' बना दें

राजनाथ आगे कहते हैं, 'हमारी सरकार ने पाया कि कई भ्रष्टाचारी काले धन को जमा कर अलग-अलग तरीकों से उसका इस्तेमाल कर रहे थे। ऐसे लोगों के खिलाफ केंद्र की मोदी सरकार ने सख्त कदम उठाए। एक्शन लिया, कार्रवाई की गई। रक्षा मंत्री ने आगे कहा, जो लोग उस वक्त ब्लैक मनी की लॉड्रिंग (Black Money laundering) अर्थात 'धुलाई' कर रहे थे, आज उन लोगों की लॉन्ड्रिंग मोदी सरकार कर रही है। उन्होंने ये भी बताया कि हमारे 'नए भारत' के विजन में कोशिश है कि करप्शन ख़त्म करें। भ्रष्टा 'चार' को अब भ्रष्टा 'जीरो' बना दें।

रक्षा मंत्री ने बताया, G-20 से भारत को क्या मिला

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने G-20 के महत्व को भी बताया। उन्होंने G-20 के नेतृत्व के इस सालभर के कार्यक्रम में भारत की उपलब्धि क्या रही? के जवाब में कहा कि, विदेशी करीब से भारत को देख रहे हैं। अभी भी देखेंगे। रक्षा मंत्री ने बताया कि, वैसे भी भारत के प्रति दुनिया का रवैया काफी बदला है। वो बोले, मैंने कई देशों में जाकर ये महसूस किया कि भारत के लिए कई देशों की छवि में अब बदलाव आया है।'

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story