Doctors strike: काम पर लौटे ‘धरती के भगवान’…. SC की बात माना कर डॉक्टरों ने खत्म की हड़ताल

Kolkata Doctor Death Case: गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में कोलकाता रेप कांड पर दूसरे दिन की सुनवाई के दौरान सीजेआई चंद्रचूड़ के हस्तक्षेप करने और काम से न निकले जाने के मिले आश्वसान के बाद डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है।

Viren Singh
Published on: 22 Aug 2024 12:34 PM GMT (Updated on: 22 Aug 2024 12:39 PM GMT)
Kolkata Doctor Death Case
X

Kolkata Doctor Death Case (Newstrack)

Kolkata Doctor Death Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में एक महिला डॉक्टर से पहले रेप और फिर हत्या के मामले में बीते कई दिनों से देश भर के हड़ताल पर बैठक जूनियर डॉक्टरों ने आखिरकार गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट को मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ से मिले आश्वसान के बाद उनकी बात मान ली है और हड़ताल खत्म कर अपने काम पर लौट गए हैं। अब ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि शुक्रवार से देश भर के सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं शुरू हो सकती हैं। पश्चिम बंगाल में बीते 13 दिनों और अन्य राज्यों में पिछले 6 दिनों से OPD सेवाएं बंद हैं, इससे मरीजों को काफी परेशानी हुई है। हड़ताल खत्म होने से मरीजों को काफी राहत मिली है। वह कल से सुचारू रूप से इलाज पा सकेंगे।

दिल्ली में एम्स और आरएमएल ने खत्म की हड़ताल

गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में कोलकाता रेप कांड पर दूसरे दिन की सुनवाई के दौरान सीजेआई चंद्रचूड़ के हस्तक्षेप करने और काम से न निकले जाने के मिले आश्वसान के बाद डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है। नई दिल्ली एम्स और आरएमएल के रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल खत्म करते हुए काम पर वापस लौट आए हैं। ऐसे में उम्मीद है कि शुक्रवार से अन्य सरकारी अस्पतालों के भी जूनियर डॉक्टर काम पर लौट आएं और फिर से ओपीडी सेवाएं शुरू हो जाएं। इससे गुरुवार को दूसरे दिन हुई मामले में सुनवाई के दौरान सीजेआई ने डॉक्‍टरों से कहा था, आप हड़ताल खत्‍म कीजिए। हम आपकी हर बात सुनने के लिए तैयार हैं। साथ ही, कोर्ट ने केंद्र सरकार के कहा कि डॉक्टर काम पर लौटने को तैयार हैं, लेकिन राज्य सरकारों को उनकी सुरक्षा के लिए कदम उठानें होंगे।

कोर्ट ने डॉक्टरों को दिया ये आश्वसान

हालांकि सीजेआई की यह बात एम्स और आरएमएल के डॉक्टरों ने बात मान ली है और हड़ताल खत्म कर काम पर लौट गए हैं, लेकिन रेजिडेंट डॉक्टरों का संगठन रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (RDA) की ओर से अभी हड़ताल खत्म पर होने पर कोई बयान नहीं आया है। हो सकता है शाम तक आरडीए हड़ताल खत्म पर अपना आधिकारिक बयान जारी कर दे। दिल्ली एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने एक स्टेटमेंट जारी कर कहा कि सुप्रीम कोर्ट की आश्वासन के बाद स्ट्राइक को खत्म किया जा रहा है। ये भी कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक हड़ताली डॉक्टरों के खिलाफ किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई नहीं होगी, जो राहत की बात है।

डॉक्टर और वकील हड़ताल पर नहीं जा सकते

दरअसल, कोलकाता में महिला डॉक्‍टर की रेप के बाद हत्‍या से डॉक्‍टरों में रोष है। वह अपनी साथी मृतका महिला को न्याय और अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर बीते कई दिनों से हड़ताल पर बैठक थे। साथ ही, डॉक्टरों की अंदेशा जताया कि उन्हें खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है और नौकरी से निकाला जा सकता है। डॉक्टरों की इन चिंता पर सुप्रीम कोर्ट ने आश्वसान दिया कि उन्हें उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। अदालत ने कहा कि जज और डॉक्‍टरी पेशे से जुड़े लोग कभी हड़ताल पर नहीं जा सकते। आप अगली बार आइए बताइए हर कोई ड्यूटी पर लौट गया है। हम सुनिश्चित करेंगे कि आपके खिलाफ कोई कार्रवाई न हो। कोलकाता रेप कांड का मामला सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान में लिया है। कोर्ट इस मामले पर दो बार सुनवाई कर चुका है, जोकि 20 अगस्त और 22 अगस्त को की थी। अब अगली सुनवाई 5 सितंबर तय की है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story