Delhi Air Pollution: शुरू हुई BJP-AAP में पॉलिटिक्स, संबित पात्रा का CM केजरीवाल पर हमला

Delhi Air Pollution: राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ने के बाद में पाल्यूशर राजनीति भी शुरु हो गयी है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने केजरीवाल पर हमला बोला है।

Network
Report Network
Published on: 4 Nov 2022 7:37 AM GMT (Updated on: 4 Nov 2022 7:50 AM GMT)
Delhi Air Pollution
X

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा (Pic: Social Media) 

Delhi Air Pollution: राजधानी दिल्ली में बढ़े प्रदूषण को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद भाजपा ने हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक प्रेस कांफ्रेंस को सम्बोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में प्रदूषण केवल हवा पानी में नहीं, बल्कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की नियत में ही खोट है। संबित ने कहा इसी कारण आज दिल्ली प्रदूषण और भ्रष्टाचार से परेशान है।

संबित पात्रा ने कहा दिल्ली में एक्साइज प्रदूषण भी हुआ था। इसके बाद में सुकेश चंद्रशेखर नामक ठग की मदद से आम आदमी पार्टी ने लोगो को ठग लिया। इसी बीच श्रमिकों के ऊपर हुए सबसे बड़े करप्शन का आज खुलासा हुआ है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने फर्जीवाड़ा कर 2018 से 2021 के बीच में करीब 10 लाख कंस्ट्रक्शन वर्कर्स का रजिस्ट्रेशन किया। जिसमें करीब 2 लाख फर्जी रजिस्ट्रेशन करवाया गया है और इनके नाम पर पैसा उठाया जा रहा है।

वहीँ दूसरी तरह सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि जो व्यक्ति इतने सारे लोक लुभावन वादे कर मजदूरों का हक छीन सकता है, वह दिल्ली का कितना बड़ा शत्रु है, यह बताने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी आम आदमी पार्टी ने मजदूरों के फंड से 143 करोड़ का घोटाला किया था और पार्टी के काम में लगा दिया था। जो व्यक्ति अपने प्रदेश को प्रदूषण में घुटता छोड़ सकता है, बस 2 घंटे के लिए प्रेस वार्ता करने के लिए आता है, वह दिल्ली की चिंता नहीं कर रहा है, वह बस चुनावी दौरे पर है।

क्या कहा था केजरीवाल ने?

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कांफ्रेस कर कहा था कि दि्ल्ली में प्रदूषण का स्तर ज्यादा बढ़ गया है, यह प्रदूषण सिर्फ दिल्ली में ही नहीं है बल्कि पूरे उत्तर भारत की समस्या है। दिल्ली के अलावा यूपी के कई शहरों में भी हवा बहुत खराब चल रही है। इसीलिये दिल्ली में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिये हम आवश्यक कदम उठा रहे हैं। दिल्ली में कल शनिवार 5 अक्टूबर 2022 से सभी प्राइमरी स्कूल बंद रहेंगे। केजरीवाल ने इसके अलावा यह भी कहा कि प्रदूषण पर रोक लगाने के लिये वाहनों के आड-ईवन लगाने पर भी विचार किया जा रहा है।

इस पूरे मामले की शुरुआत दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उस ऐलान से हुई जिसमें उन्होने कहा था कि दिल्ली में प्रदूषण के कारण बंद हो रही फैक्टरियों के सभी रजिस्टर्ड मजदूरों को दिल्ली सरकार 5 हजार रुपये प्रतिमाह की आर्थिक मद्द देगी। इसी मुद्दे पर भाजपा ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर दिल्ली सरकार को घेरते हुए कहा कि शराब घोटाले के बाद दिल्ली सरकार का यह भी एक बड़़ा घोटाला है जिसमें अरविंद केजरीवाल सरकार दो लाख मजदूरों जिनका अता पता नहीं है का पैसा हड़प करना चाहती है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story