×

Delhi Assembly Election 2025: छोटे मियां- बड़े मियां की जोड़ी ने दिल्ली को ठगा, सिसोदिया के क्षेत्र से अमित शाह का बयान

Delhi Assembly Election 2025: अमित शाह ने जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने आप और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कहा कि बड़े मियां- छोटे मियां की जोड़ी ने दिल्ली को ठगा।

Sakshi Singh
Published on: 3 Feb 2025 1:36 PM IST (Updated on: 3 Feb 2025 1:45 PM IST)
Amit Shah today addressing in Jangpura Delhi
X

Amit Shah today addressing in Jangpura Delhi

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार का आज आखिरी दिन है। सभी दलों की पूरी एनर्जी लगी हुई है। इस बीच भाजपा नेता और गृहमंत्री अमित शाह आज दिल्ली के जंगपुरा विधानसभा में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। दोनों पार्टीयों को छोटे मियां और बड़े मियां की संज्ञा दी।

अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा कि शराब घोटाला कर जेल जाने वाले देश के पहले शिक्षा मंत्री बने मनीष सिसोदिया की जंगपुरा में हार निश्चित है। जंगपुरा में जनसभा को संबोधित कर रहा हूं। आप-दा सरकार के 10 साल के कुशासन का अंत सुनिश्चित है। दिल्ली की जनता 8 फरवरी को झाड़ू लगाकर इनके झूठ और लूट का सफाया करने जा रही है।

3 साल में यमुना रिवर फ्रंट

गृह मंत्री अमित शाह ने जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि मैं यमुना जी के पानी में डुबकी लगाऊंगा। उन्होंने तो डुबकी नहीं लगाई। उन्होंने यमुना को स्वच्छ नहीं किया लेकिन आप भाजपा की सरकार बना दीजिए 3 सालों में हम यमुना पर 'यमुना रिवर फ्रंट' बनाने का काम करेंगे।

दिल्ली में गली-गली में शराब की दुकानें

देशभर में एक ही शिक्षा मंत्री है, जो शराब घोटाला मामले में जेल गया है।शिक्षा मंत्री का काम होता है, बच्चों को शिक्षा देना, स्कूल बनाना, शिक्षकों का कल्याण करना, नए कॉलेज बनाना। ये सब तो कुछ उन्होंने यानी मनीष सिसोदिया ने किया नहीं, बल्कि दिल्ली में गली-गली में शराब की दुकानें खोली हैं।

भाजपा ने जो कहा वो किया

भाजपा एक अकेली ऐसी पार्टी है, जो कहती है वो करती है। मोदी की गारंटी मतलब पत्थर पर खींची लकीर। 2014 में भाजपा ने वादा किया था कि हम इस देश से आतंकवाद को समाप्त कर देंगे।10 साल के अंदर इस देश से आतंकवाद को समाप्त करने का काम प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया है। 31 मार्च, 2026 तक हम इस देश से नक्सलवाद को भी समाप्त कर देंगे।

भाजपा ने अनुच्छेद 370 हटाया

भाजपा ने वादा किया था कि हम जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाएंगे। केजरीवाल जी, राहुल बाबा, अखिलेश, ममता जी इन सभी ने विरोध किया और कहा कि अनुच्छेद 370 हटाओगे तो कश्मीर में खून की नदियां बह जाएंगी। मोदी जी ने 5 अगस्त, 2019 को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हमेशा के लिए समाप्त कर दिया। खून की नदियां छोड़ो किसी की पत्थर चलाने की भी हिम्मत नहीं हुई।

झुग्गी-झोपड़ी को मालिकाना हक

केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा कि आम आदमी पार्टी कह रहे हैं कि भाजपा आएगी तो सारी गरीब कल्याण की योजनाएं बंद हो जाएंगी। जबकि मोदी जी ने वादा किया है कि गरीब कल्याण की एक भी योजना बंद नहीं होगी। इसके अलावा दिल्ली की हर गरीब महिला को प्रतिमाह 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। 500 रुपये में LPG सिलेंडर देंगे और होली व दीपावली पर दो सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा। 10 लाख तक का मुफ्त इलाज दिया जाएगा। हर झुग्गी-झोपड़ी को मालिकाना हक देने का काम किया जाएगा।

AAP ने दिल्ली को धोखा दिया

अमित शाह ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने 10 वर्षों तक, अनेक वादे कर केजरीवाल और उनके चट्टे-बट्टों ने दिल्ली को क्या दिया? भ्रष्टाचार, कूड़ा कचराए जहरीला पानी और तुष्टिकरण। इन्होंने दिल्ली को सिर्फ धोखा दिया है।



Sakshi Singh

Sakshi Singh

Senior Content Writer

मेरा नाम साक्षी सिंह है। मूलत: प्रयागराज की रहने वाली हूं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने बैचलर और मास्टर दोनों ही जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन विषय से किया है। पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण (प्रिंट) से किया। दैनिक भास्कर (डिजिटल) में प्रयागराज में फील्ड रिपोर्टर रही। इसके बाद मैंने अमृत विचार, राजस्थान पत्रिका और नवभारत डिजिटल में लगभग 18 महीने बतौर कंटेट राइटर काम किया। इस संस्थान में नेशनल और इंटरनेशनल की रियल टाइम की खबरें लिखती रही। इसके साथ ही इस संस्थान में मैंने यहां शिफ्ट इचार्ज के तौर पर टीम भी लीड किया है। इस क्षेत्र में काम करते हुए लगभग साढ़े तीन साल से ज्यादा समय हो गए हैं। मेरी रुचि और पकड़ लगभग सभी विषयों पर है। लेकिन इंडियन पॉलिटिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन्स में विशेष दिलचस्पी है।

Next Story