TRENDING TAGS :
Delhi Assembly Election 2025: आखिर क्यों भाजपा के लिए दिल्ली बनी है इतनी महत्वपूर्ण?
Delhi Election 2025: केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के लिए एक निर्णायक लड़ाई है। ये उसकी ग्रोथ का इम्तिहान है, लेकिन हरियाणा और महाराष्ट्र में जीत के बाद भाजपा के लिए भी ये आधा अधूरा राज्य बेहद महत्वपूर्ण बना हुआ है।
Delhi Election 2025: केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के लिए एक निर्णायक लड़ाई है। ये उसकी ग्रोथ का इम्तिहान है, लेकिन हरियाणा और महाराष्ट्र में जीत के बाद भाजपा के लिए भी ये आधा अधूरा राज्य बेहद महत्वपूर्ण बना हुआ है। ऐसा राज्य जहां लेफ्टिनेंट गवर्नर ही ढेरों फैसले लेते हैं फिर भी वहां की सत्ता के लिए मारामारी है। दिल्ली के लिए इतनी जोर आजमाइश है क्यों?
भाजपा की पूरी कोशिश केजरीवाल की पार्टी को हराने या कम से कम उनकी 2020 की 62 सीटों को नीचे गिराने की है।
- - दिल्ली हिंदी पट्टी की राजनीति को भी प्रभावित करती है। यही भाजपा के इंटरेस्ट की सबसे बड़ी वजह है और यहीं से उसे देश को नियंत्रित करने की ताकत और क्षमता मिलती है।
- - राजधानी के रूप में दिल्ली देश और दुनिया का ध्यान आकर्षित करती है। यह भारत के बीच में स्थित है, जिसका असर आस-पास के उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश और यहाँ तक कि दूर बिहार में भी महसूस किया जाता है, जहाँ से बड़ी संख्या में पूर्वांचली लोग आते हैं, और जो अब दिल्ली के मतदाताओं का करीब एक तिहाई हिस्सा हैं। इन लोगों की राय, इनका झुकाव उनके मूल घर के लोगों की राय को प्रभावित करते हैं।
- - दिल्ली के मिडिल क्लास से शुरुआत करते हुए भाजपा को उम्मीद है कि वह पूरे भारत में इस वर्ग का समर्थन बनाए रखेगी। आम बजट में टैक्स राहत के साथ यह लड़ाई शुरू हो गई है। भाजपा को उम्मीद है कि इससे उसे राजनीतिक लाभ मिलेगा।
- - 2024 के लोकसभा चुनावों में मिले झटके के बाद भाजपा ने हरियाणा और महाराष्ट्र में जीत के साथ अपना पुराना आत्मविश्वास वापस पा लिया है। ऐसे में अगर वह केजरीवाल से छोटी दिल्ली को नहीं छीन पाती है तो यह अपने आप में एक बड़ा मैसेज भेजेगा।
- - दिल्ली में आप की जीत से विपक्षी राजनीति को मजबूती मिलने की संभावना है। अगर केजरीवाल चौथी बार सीएम बनने में कामयाब होते हैं तो ये बहुत बड़ा बूस्ट होगा।
क्या है संभावना
दिल्ली की जंग में वोट पड़ रहे हैं। इस महाभारत परिणाम इस बात पर निर्भर करेगा कि मिडिल क्लास और उसमें भी युवा वर्ग इस शहर में अपने भविष्य को कैसे देखता है। महिलाओं के समर्थन ने 2015 और 2020 में केजरीवाल की शानदार सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया, लेकिन क्या अब मिडिल क्लास की महिला मतदाता भाजपा की ओर रुख करेंगी?
बहुत कुछ इस बात पर भी निर्भर करेगा कि कांग्रेस किस हद तक पुनर्जीवित होती है और कितने वोट काटती है। क्या पार्टी मुसलमानों और दलितों के बीच आप के समर्थन को घटा पाएगी?
दिल्ली भी कई जगह बसती है। सब कुछ निर्भर करता है कि आप दिल्ली में कहां रहते हैं - झुग्गी-झोपड़ी में या गेटेड कॉलोनी में। और यही फर्क केजरीवाल या भाजपा के लिए नतीजों में फर्क ला सकता है।