×

Delhi Election Prediction 2025: तय हुआ दिल्ली चुनाव में AAP का भविष्य, जानिये कितनी मिल रही सीटें

Delhi Election Prediction 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को कुल कितने सीटें मिलेंगी। इसकी भविष्यवाणी की गई है।

Sakshi Singh
Published on: 3 Feb 2025 7:40 PM IST
Delhi Election Prediction 2025
X

Delhi Election Prediction 2025

Delhi Election Prediction 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को कुल कितने सीटें मिलेंगी। इसकी भविष्यवाणी आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है।

केजरीवाल ने कहा कि मेरे अनुमान के मुताबिक आम आदमी पार्टी की 55 सीट आ रही हैं लेकिन अगर महिलाएं ज़ोर लगा दें - सभी वोट करने जायें और अपने घर के पुरुषों को भी आम आदमी पार्टी को वोट देने के लिए समझायें - तो 60 से ज़्यादा भी आ सकती हैं।

दिल्ली चुनाव का शोर थमा

दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटों के लिए आज शाम चुनावी शोर थम गया। चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन था। सभी दलों और प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंकी। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन दिल्ली में भाजपा की ओर से गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तो आप की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी मुखिया अरविंद केजरीवाल और दिल्ली सीएम आतिशी ने मोर्चा संभाला।

दिल्ली चुनाव के बारे में

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आठवें विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने 10 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी कर दिया। जबकि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 17 जनवरी रखी गई थी। नाम वापस लिए जाने की अंतिम तारीख 20 जनवरी को थी।

दिल्ली में कब है चुनाव

दिल्ली चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। मतदान वाले दिन वोट डालने की प्रक्रिया सुबह 7 बजे शुरू होगी और शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। हालांकि शाम 5 बजे के बाद भी वोट डालने के लिए लगी लाइन में जो लोग मौजूद रहेंगे उन्हें भी वोट डालने का मौका मिलेगा।



Sakshi Singh

Sakshi Singh

Senior Content Writer

मेरा नाम साक्षी सिंह है। मूलत: प्रयागराज की रहने वाली हूं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने बैचलर और मास्टर दोनों ही जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन विषय से किया है। पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण (प्रिंट) से किया। दैनिक भास्कर (डिजिटल) में प्रयागराज में फील्ड रिपोर्टर रही। इसके बाद मैंने अमृत विचार, राजस्थान पत्रिका और नवभारत डिजिटल में लगभग 18 महीने बतौर कंटेट राइटर काम किया। इस संस्थान में नेशनल और इंटरनेशनल की रियल टाइम की खबरें लिखती रही। इसके साथ ही इस संस्थान में मैंने यहां शिफ्ट इचार्ज के तौर पर टीम भी लीड किया है। इस क्षेत्र में काम करते हुए लगभग साढ़े तीन साल से ज्यादा समय हो गए हैं। मेरी रुचि और पकड़ लगभग सभी विषयों पर है। लेकिन इंडियन पॉलिटिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन्स में विशेष दिलचस्पी है।

Next Story