TRENDING TAGS :
Delhi Assembly Election 2025 Voting Live: दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान समाप्त, शाम 5 बजे तक 57 फीसदी हुआ मतदान
Delhi Assembly Election 2025 Voting Live: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग की शुरुआत हो गई है। आज, 5 फरवरी, राजधानी दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक साथ मतदान हो रहा है।
Delhi Assembly Election 2025 Voting Live: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। इस चुनाव में 1.56 करोड़ वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे और 699 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। इस चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। आम आदमी पार्टी लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश में है, जबकि बीजेपी और कांग्रेस भी सत्ता हासिल करने की जद्दोजहद में हैं। बीजेपी पिछले 25 साल से सत्ता से बाहर है, वहीं कांग्रेस 15 साल सत्ता में रहने के बाद पिछले दो चुनावों में एक भी सीट नहीं जीत पाई। राजधानी में 13,766 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बलों की 220 कंपनियां, 35,626 दिल्ली पुलिस के जवान और 19,000 होमगार्ड तैनात किए गए हैं। 3,000 मतदान केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं, जहां कड़ी सुरक्षा के इंतजाम हैं। मतदान के दौरान ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी।
Live Updates
- 5 Feb 2025 12:42 PM IST
डिफेंस कॉलोनी में फर्जी वोटर स्लिप के साथ पकड़े गए दो युवक
Delhi Assembly Election 2025 Voting Live: दिल्ली पुलिस ने डिफेंस कॉलोनी के सर्वोदय विद्यालय में फर्जी वोटर स्लिप लेकर घूम रहे सुमित और अनुज नाम के दो युवकों को पकड़ा है, जो फर्जी वोट डलवाने की फिराक में थे। फिलहाल पुलिस दोनों की जांच कर रही है कि ये दोनों किस दल के लिए काम कर रहे थे।
- 5 Feb 2025 12:29 PM IST
सबसे ज्यादा वोट बाबरपुर-67 में 31.30 % हुए हैं
Delhi Assembly Election 2025 Voting Live: दिल्ली विधानसभा चुनाव की अगर बात करें तो सुबह 11 बजे तक के आंकड़े के मुताबिक़ बाबरपुर-67 में 31.30 % वोटिंग हुई है। वहीं सबसे कम करोल बाग़-23 में 11% वोटिंग हुई है।
- 5 Feb 2025 12:22 PM IST
CPM नेता वृंदा करात ने किया मतदान
Delhi Assembly Election 2025 Voting Live: CPM नेता वृंदा करात ने मतदान किया। मतदान के बाद वृंदा करात ने कहा कि हमें दिल्ली को बचाने का काम करने की जरूरत है आज डबल इंजन की सरकार से दिल्ली को बचाने के लिए हमने आज मतदान किया है।
- 5 Feb 2025 12:17 PM IST
वोटिंग के बीच सीलमपुर में हंगामा
Delhi Assembly Election 2025 Voting Live: दिल्ली में वोटिंग के बीच सीलमपुर में दिखा हंगामा, बीजेपी ने आप पर लगाया फर्जी वोटिंग का आरोप।
- 5 Feb 2025 12:15 PM IST
सोनिया गांधी ने डाला वोट
Delhi Assembly Election 2025 Voting Live: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली चुनाव 2025 के लिए वोट डालने के बाद निर्माण भवन से रवाना हुईं। उनकी बेटी और पार्टी सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार संदीप दीक्षित भी उनके साथ थे।
- 5 Feb 2025 12:12 PM IST
वोट डालने के बाद प्रियंका गांधी का पोस्ट
Delhi Assembly Election 2025 Voting Live: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोट डालने के बाद प्रियंका गांधी ने पोस्ट करते हुए लिखा, "मेरे प्यारे दिल्लीवासियो! संविधान ने आपको जो शक्ति दी है, आज उसका इस्तेमाल करने और अगले पांच साल के लिए अपना भविष्य निर्धारित करने का दिन है। आपका एक वोट आपको और आपकी दिल्ली को मजबूत बनाएगा। खूब सोच-समझ कर अपने अधिकार का प्रयोग करें और वोट जरूर डालें।"
- 5 Feb 2025 12:06 PM IST
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने डाला वोट
Delhi Assembly Election 2025 Voting Live: पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए लायंस विद्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मतदान केंद्र 29 और 48 पर मतदान किया।
- 5 Feb 2025 12:00 PM IST
कहाँ कितने प्रतिशत हुआ मतदान
Delhi Assembly Election 2025 Voting Live: सेंट्रल दिल्ली 16.46, ईस्ट 20.03, नई दिल्ली 16.80, उत्तर दिल्ली 18.63, उत्तर पूर्व दिल्ली 24.87, उत्तर पश्चिम दिल्ली 19.17, शाहदरा 23.30, दक्षिल दिल्ली 19.17, दक्षिण पूर्व दिल्ली 19.66, दक्षिण पश्चिम दिल्ली 21.90 वहीं पश्चिम दिल्ली में 17.67% हुआ मतदान।
- 5 Feb 2025 11:56 AM IST
अरविन्द केजरीवाल ने डाला वोट
Delhi Assembly Election 2025 Voting Live: AAP के राष्ट्रीय संयोजक और नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने मतदान किया।
- 5 Feb 2025 11:41 AM IST
परिवार समेत वोट डालने पहुंचे केजरीवाल
Delhi Assembly Election 2025 Voting Live: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पूर्व सीएम अरविन्द केजरीवाल मतदान केंद्र पूरे परिवार के साथ पहुंचे हैं।