×

Delhi News: सचिवायल पहुंची दिल्ली की सीएम साहिबा, विधानसभा सत्र की भी तरीखें आई सामने

Delhi Assembly first session: 24-25 और 27 फरवरी को होगा दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र होगा। यानी दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र तीन दिनों के लिए होगा।

Sakshi Singh
Written By Sakshi Singh
Published on: 21 Feb 2025 12:38 PM IST (Updated on: 21 Feb 2025 1:42 PM IST)
Delhi Assembly first session date Came out
X

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

Delhi Assembly First Session: दिल्ली विधानसभा के पहले सत्र की शुक्रवार को तारीख सामने आ गई है। आ रही खबर के मुताबिक 24-25 और 27 फरवरी को होगा दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र होगा। यानी दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र तीन दिनों के लिए होगा।

बता दें कि रेखा गुप्ता दिल्ली सरकार के सीएम पद का शपथ लेते ही एक्शन मोड में है। मैडम सीएम ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। नई दिल्ली सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने मूल विभागों में रिपोर्ट करने को कहा है। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री और मंत्रियों के व्यक्तिगत स्टाफ की भी सेवाएं खत्म की गई हैं। वैसे बीते 24 घंटे में दिल्ली सरकार ने पांच बड़े फैसले लिए हैं।

दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने कहा कि उन्होंने आज अहम मीटिंग बुलाई है। स्वास्थ्य विभाग की हालत बहुत खराब है। उन्होंने ये भी कहा कि मोहल्ला क्लीनिकों की जांच की जाएगी। दवाइयों में कमी से लेकर डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन तक की जांच की जाएगी। अगर गड़बड़ मिली तो कार्रवाई भी कह जाएगी। डीटीसी की बसों का भी पूरा आकलन किया जाएगा। बताया गया है कि 40 प्रतिशत बसें डिपो में हैं। नई बसें नहीं खरीदी गई हैं। इन सबकी जांच होगी।

AAP नेता ने रख दी चुनाैती

सीएम रेखा गुप्ता के कई फैसलों के बीच आप बयान सामने आया है। AAP नेता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि हमने यानी AAP कहा था 'बिजली हाफ, पानी माफ' और जैसे ही AAP की सरकार बनी तो हमने पहली कैबिनेट मीटिंग में ही इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी। कल भाजपा की पहली कैबिनेट मीटिंग में महिलाओं पर कोई चर्चा ही नहीं हुई। यह बेहद दुखद है कि कल दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अब भाजपा का एजेंडा चलेगा। आप भाजपा के एजेंडे पर नहीं दिल्ली से किए गए वादों पर काम करें।



Sakshi Singh

Sakshi Singh

Senior Content Writer

मेरा नाम साक्षी सिंह है। मूलत: प्रयागराज की रहने वाली हूं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने बैचलर और मास्टर दोनों ही जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन विषय से किया है। पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण (प्रिंट) से किया। दैनिक भास्कर (डिजिटल) में प्रयागराज में फील्ड रिपोर्टर रही। इसके बाद मैंने अमृत विचार, राजस्थान पत्रिका और नवभारत डिजिटल में लगभग 18 महीने बतौर कंटेट राइटर काम किया। इस संस्थान में नेशनल और इंटरनेशनल की रियल टाइम की खबरें लिखती रही। इसके साथ ही इस संस्थान में मैंने यहां शिफ्ट इचार्ज के तौर पर टीम भी लीड किया है। इस क्षेत्र में काम करते हुए लगभग साढ़े तीन साल से ज्यादा समय हो गए हैं। मेरी रुचि और पकड़ लगभग सभी विषयों पर है। लेकिन इंडियन पॉलिटिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन्स में विशेष दिलचस्पी है।

Next Story