×

Jangpura Chunav Result: आम आदमी को बड़ा झटका, जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया चुनाव हारे

Jangpura Chunav Result: जंगपुरा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया हार गए हैं। भाजपा उम्मीदवार तरविंदर सिंह मारवा ने सिसोदिया को 600 वोटों से षिकस्त दी है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 8 Feb 2025 12:38 PM IST (Updated on: 8 Feb 2025 12:56 PM IST)
manish sisodia
X

manish sisodia

Jangpura Chunav Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर मतगणना चल रही है। रुझानों में भारतीय जनता पार्टी लगातार बढ़त बनाये हुए है। वहीं, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री आतिशी समेत कई बड़े नेता पीछे चल रहे हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी को जंगपुरा सीट की मतणगना के दौरान करारा झटका लगा है। जंगपुरा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया हार गए हैं।

भाजपा उम्मीदवार तरविंदर सिंह मारवा ने सिसोदिया को 600 वोटों से शिकस्त दी है। जंगपुरा सीट फतह करने पर सिसोदिया ने भाजपा उम्मीदवार मारवा को बधाई दी है। वहीं आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं को भी दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ सकता है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली की सभी 70 सीटों पर पांच फरवरी को मतदान हुआ था और इस बार 60.54 फीसदी मतदान हुआ। दिल्ली में पिछली बार 62.60 प्रतिशत मतदान हुआ था।

शराब घोटाले में गिरफ्तार होने के बाद जब दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जमानत पर बाहर आए। तब वह दिल्ली विधानसभा चुनाव में पटपड़गंज सीट को छोड़ जंगपुरा से मैदान में उतरे थे। आम आदमी पार्टी ने पटपड़गंज सीट से मौजूदा विधायक रहे प्रवीण कुमार का टिकट काटकर मनीष सिसोदिया को जंगपुरा सीट से उम्मीदवार घोषित किया था। लेकिन मनीष सिसोदिया चुनाव जीतने में नाकामयाब रहे।

जंगपुरा विधानसभा का इतिहास

साल 2013 में दिल्ली की सियासत पर आम आदमी पार्टी ने कब्जा किया था। उस समय आम आदमी पार्टी ने 15 साल से सत्ता पर काबिज रही कांग्रेस को परास्त का सियासत में बदलाव किया था। तब जंगपुरा सीट से आप के मनिंदर सिंह धीर ने फतह हासिल की थी। उन्होंने 1,744 मतों से कांग्रेस के तरविंदर सिंह मारवाह को शिकस्त दी थी। उस समय मनिंदर सिंह धीर को 29701 और कांग्रेस के तरविंदर सिंह मारवाह को 27957 मत मिले थे।

तीन बार के विधायक रहे तरविंदर सिंह मारवाह के लिए यह करारी शिकस्त थी। इसके बाद साल 2015 में आप से जीते विधायक मनिंदर सिंह धीर ने इस बार पाला बदल लिया। मनिंदर सिंह धीर भाजपा के टिकट से चुनाव मैदान में उतरे और चुनाव हार गये। उन्हें 23, 477 मत मिले थे। मनिंदर सिंह धीर को आप उम्मीदवार प्रवीण कुमार ने 43927 वोट पाकर जीत हासिल की। दोनों के बीच जीत का अंतर 20450 वोट रहा।

वहीं साल 2020 के चुनाव में फिर आप ने जीत की हैट्रिक लगाई और प्रवीण कुमार 16063 वोट पाकर फिर जीत गये। साल 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को जंगपुरा से टिकट दिया। लेकिन उन्हें भाजपा उम्मीदवार तरविंदर सिंह मारवा ने करारी पटखनी दी है।



Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story