JP Nadda In Delhi: पटेल नगर में JP नड्डा ने मनीष सिसोदिया को दी चुनौती, कहा- अपने कार्यकाल के सिर्फ दो काम बता दें

JP Nadda In Delhi: जेपी नड्डा ने आज दिल्ली के पटेल नगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मनीष सिसोदिया को चुनौती देते हुए कहा कि अपने कार्यकाल के सिर्फ दो काम बता दें।

Network
Newstrack Network
Published on: 26 Nov 2022 12:30 AM GMT
BJP National President JP Nadda
X

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा

JP Nadda In Delhi: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (BJP National President Jagat Prakash Nadda) ने आज दिल्ली के पटेल नगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल सरकार (Kejriwal Government) में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Deputy Chief Minister Manish Sisodia) को चुनौती देते हुए कहा कि सिसोदिया बार-बार कहते रहते हैं कि एमसीडी में भाजपा अपनी कोई 10 काम गिनवा दें तो मैं सिसोदिया को खुद अपने आठ सालों के कार्यकाल में किए गए सिर्फ कोई दो कार्य बताने की चुनौती देता हूं। वो सरकार के दो काम बतायें हम निगम के दस बतायेंगे। अपने भाषण के प्रारंभ में नड्डा ने पटेल नगर से अपने पुराने संबंधों का स्मरण किया और कहा कि अपने विद्यार्थी परिषद कार्यकाल में मैं अक्सर पटेल नगर में कुल्चे छोले आदि खाने आता था और आज भी वे मधुर संस्मरण याद हैं।

जेपी नड्डा ने केजरीवाल सरकार पर तंज कसा

जेपी नड्डा ने केजरीवाल सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्ली में कई सारे काम किए। शराब के ठेके खोलने के विरोध करने वाले केजरीवाल ने गली-गली शराब के ठेके खोल दिए और उपर से एक पर एक मुफ्त शराब की बोतले भी बांटने लगे। इतना ही नहीं जिस शिक्षा मंत्री को पद्यश्री देने की बात केजरीवाल करते थे उन्होंने एक रेपिस्ट को थेरेपिस्ट बना दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ विभाग में भी केजरीवाल सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किए हैं। अब तो इनके मसाज सुविधा जेल के अंदर भी उपलब्ध करवा दिया है। आखिर किस भरोसे एक आम जन उन्हें वोट दें।

केजरीवाल सरकार ने निगम के बजट को बढ़ाने की बजाए घटाया: नड्डा

जेपी नड्डा ने भाजपा पार्षदों, सफाई कर्मचारियों और पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई दी, जिन्होंने विपरित परिस्थितियों में भी लोगों की सेवा की और कोरोना काल के दौरान भी सफाईकर्मियों ने अपने कार्यों में कोई कमी नहीं की। उन्होंने कहा कि यह केजरीवाल सरकार पहली ऐसी राज्य सरकार होगी जिसने निगम के बजट को बढ़ाने की बजाए घटा दिया। 2018 में निगम का बजट 7000 करोड़ रुपये था जो घटकर साल 2021 में 6121 करोड़ रुपये कर दिया।

जेपी नड्डा ने निगम के कामों पर विस्तृत चर्चा

जेपी नड्डा ने निगम के कामों पर विस्तृत चर्चा करते हुए आंकड़ों के साथ जनता के सामने रखा। 70,000 घरों को रेगुलर करने का काम भाजपा शासित निगम ने किया है। उन्होंने कहा कि निगम द्वारा 13000 कर्मचारियों को रेगुलर करने का काम किया। उन्होंने कहा कि निगम द्वारा 17 मल्टीस्पेशल पार्किंग बनाया गया है जबकि 9 पर काम चल रहा है। 9.50 लाख पुरानी एलईडी बदला गया और 5.82 लाख नए एलईडी बल्ब स्ट्रीट लाइट में लगाए गए। 80 फीसदी घरों से डोर टू डोर वेस्ट कलेक्शन हो रहा है। 907 एमसीडी के स्कूलों में स्मार्ट क्लासेज चल रहे हैं। 52 नए एमसीडी स्कूल खोले गए हैं। लाजपत नगर का एमसीडी स्कूल वर्ल्ड के एमसीडी स्कूलों में 10वीं रैंक पर है।

जेपी नड्डा ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता को बधाई दी जिनके प्रयास से रोहिंग्याओं के अतिक्रमण को खत्म कर दिल्ली का सबसे अच्छा एमसीडी स्कूल बनाने का कार्य किया। उन्होंने निगम के 9 अस्पतालों में 3200 बेड्स, 15 मेटरनिटी सेंटर, 115 विमेंन्स हेल्थ केयर सेंटर, 123 जेनरल डिस्पेंसरी सहित कई कार्यों को एक साथ गिनवाया।

आज दिन में भाजपा ने अपना संकल्प पत्र किया जारी

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अपने संबोधन में पटेल नगर विधानसभा में भाजपा पार्षदों के विकास कार्यों को रखते हुए विश्वास प्रकट किया कि जनता उन्हें ही चुनेंगी। उन्होंने कहा कि आज दिन में भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी किया है और उसके बाद अनेक लोगों के संदेश मिले हैं कि वह भाजपा के विजन को जन-जन तक लेकर जाएंगे।

इस मौके पर ये रहे उपस्थित

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा, जिला अध्यक्ष राजेश गोयल एवं पटेल नगर विधानसभा के सभी निगम प्रत्याशी उपस्थित थे।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story